आबकारी आयुक्त के आदेश व जिला अधिकारी निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत उप आबकारी आयुक्त श्री जैनेन्द्र उपाध्याय व जिला आबकारी अधिकारी श्री संतोष तिवारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री,निर्माण एवं भंडारण की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान में लगी टीम सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन जितेन्द्र सिंह ,आबकारी निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह, आरती यादव,रवि शंकर,अमित व शशिबाला मय हमराही सिपाहियान की टीम ने आज दिनांक 14-07-2017 को थाना चिनहट के दमादनपुरवा,हरदासीखेड़ा,गुलहरिया व थाना गोसाईगंज में सुरयामऊ,महूरखुर्द व जौखंडी आदि गाँव में दबिश दी गई।कांति,मायादेवी,अनीता देवी,रेशमा, पप्पू,दीपू,रानी,दिलीप रावत,बेचा न,सुकमिलाल,महेसर,चतुरी,राजाराम,कल्लू आदि को गिरफ्तार कर 20 अभियोग पंजीकृत किये गये।अभियान में कुल 390 लीटर अवैध शराब एवं शराब बनाने के उपकरण भभका नलकी ड्रम आदि बरामद हुआ और मौके पर लगभग 6500 किलो लहन मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।दबिश अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।


Comments
Post a Comment