Skip to main content

नवाबों के शहर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, योगी ने किया स्वागत


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन के दौरे पर लखनऊ आ चुके है। नवाबों के शहर लखनऊ में पीएम मोदी के स्वागत के लिए खुद मुख्मंत्री आदित्यनाथ योगी और राज्यपाल रामनाईक, चौधरी चरण सिंह एअरपोर्ट पहुंचे। प्रशासन द्वारा भी मोदी के स्वागत की तैयारियां पूरी तरह दुरुस्त है। आगमन के बाद पीएम मोदी ने सीडीआरआई में प्रदर्शनी का अवलोकन के साथ साथ पौधरोपण भी किया। इसके बाद पीएम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के अवलोकन और नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के लिए निकले।
बता दें कल सुबह पीएम मोदी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रमाबाई रैली स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में योग करेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर लगभग 50,000 लोगों के आगमन की उम्मीद लगाई जा रही है। लखनऊ क्षेत्र के अतिरिक्त महानिदेशक अभय कुमार प्रसाद को प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...