Skip to main content
जनेश्वर मिश्र पार्क के पास स्टंटबाजी: दो जवान लड़कियों और एक नाबालिग लड़के की मौत!
अय्यासी का अड्डा बन चुके पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने सोमवार शाम को ईद के मौके पर रईसजादों के बेटों ने तीन घरों में कोहराम मचा दिया। ख़ुशी के मौके पर (horrific road accident) स्टंटबाजों की हाई स्पीड बाइकों की चपेट में आकर दो जवान लड़कियों और एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई।
जबकि एक नाबालिग लड़की की हालत गंभीर है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को गंभीर अवस्था में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
वहीं स्टंटबाजों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
थाना प्रभारी गोमतीनगर सुजीत दुबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

घरों में मचा कोहराम
जानकारी के मुताबिक, ईद के मौके पर सुबह से ही जनेश्ववर मिश्र पार्क में भीड़ जुटी थी।
दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लड़कियों को देखकर दो स्टंटबाज काल बनकर आ गए।
स्टंटबाज हाई स्पीट बाइकों को दौड़ाते हुए लाये इनकी चपेट में आकर मोनी (24), मुस्कान (20) और तालिब (16) की मौत हो गई।
जबकि सपना (16) गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस भीषण हादसे की सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मोनी, मुस्कान और तालिब को मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपियों को हिरासत में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
यह हादसे और मौतें हैं गवाह
12 दिसम्बर 2012 को जनेश्वर मिश्र पार्क के पास ओवरब्रिज पर रेस करते हुए सफारी पलटी थी जिसमे मंत्री के पुत्र शुभम की दर्दनाक मौत हो गई।
1 जून 2013 को जनेश्वर मिश्र पार्क के पास स्टंट कर रहे अमन रिजवी (16) की मौत हो गई।
4 जुलाई 2014 को आलमबाग में स्टंट के चक्कर में सचिन बाजपेई (24) की मौत हो गई जबकि उसके साथी विशाल का हाथ उखड़ गया।
11 जुलाई 2014 को गोमतीनगर में फन मॉल के पास बाइक पर स्टंट कर रहे युवकों ने खिलौना विक्रेता किशोर अग्रवाल (45) को मौत के घाट उतार दिया।
18 जुलाई 2015 को गोमतीनगर के मरीन ड्राइव पर स्टंट करते हुए बाइक सवार सूरज (25) की दर्दनाक मौत हो गई।
30 जुलाई 2014 को समतामूलक चौराहे के पास बाइक पर स्टंट कर रहे अफजाल अहमद (22) की मौत हो गई।
6 अगस्त 2014 को गोमतीनगर में अम्बेडकर पार्क के सामने स्टंट बाइकर्स ने स्टोर कीपर रामचन्द्र को कुचला दिया था जिसमें वह घायल हो गया था।
23 अगस्त 2014 को गोमतीनगर में फन मॉल के सामने बाइक पर स्टंट के दौरान नरही निवासी विपिन कश्यप (26) की जान चली गयी।
3 सितम्बर 2014 को अलीगंज इलाके में स्टंट कर रहे युवकों ने सुभ्राता को टक्कर मार दी थी जिसमें उसका सिर फट गया था।
17 दिसम्बर 2015 को बाइक पर स्टंट कर रहे स्टंटबाज के चक्कर में 17 वर्षीय शाहरुख उर्फ सैफ की दर्दनाक मौत हो गयी थी।
स्टंटबाजों ने इन स्पॉट को बनाया मौत का अड्डा
जिस जगह स्टंटबाजों का कहर जारी है उनमें मरीन ड्राइव, अम्बेडकर पार्क के सामने, फन मॉल के सामने, समतामूलक चौराहा और जिया मऊ पुल के अलावा पिकप के पास बना नया ओवरब्रिज, स्टंटबाजों का अड्डा बना है।
देर रात यहां कम उम्र के लड़के अक्सर बाइक पर स्टंट करते हुए दिख जायेंगे।
1090 चौराहे से पहले बने गोमती पुल पर अक्सर देर रात लड़कों का हुजूम ग्रुप बनाकर पॉवर बाइक से स्टंटबाजी करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...