Skip to main content
 बड़ी खबरें....

 दिल्ली: NDA के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद की पत्नी-बेटी बिहार निवास पहुंचीं, रामनाथ कोविंद को आवास का आज आवंटन, दिल्ली अकबर रोड स्थित आवास को देखने जा सकते हैं।

 लखनऊ: लोकभवन के अंदर गेट गिरा, 9 साल की बच्ची दबी, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजन शव लेकर गावं गए।

 लखनऊ: प्राविधिक शिक्षा मंत्री गोपाल टंडन का बयान- पीएम से AKTU भवन का लोकार्पण गौरव की बात, छात्रों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा AKTU, प्राविधिक शिक्षा विभाग में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई, PM के आगमन से जनता हर्षित हुई।

लखनऊ: फर्जी राशन कार्डों की पहचान की गति धीमी, लेखपालों के कार्य बहिष्कार से इलाक़ों में पड़ा असर, पात्र-अपात्र की पहचान में आयी रुकावट, प्रमुख सचिव खाद्य रसद निवेदिता शुक्ला वर्मा ने दिये तेज़ी के निर्देश।

  लखनऊ: फेसबुक पर कमेंट को लेकर दारुल इफ्ता बरेली ने फतवा जारी किया, फेसबुक पर माशा अल्लाह जैसे कमेंट करना हराम बताया।

➡लखनऊ: बारिश की वजह से योग दिवस में आए कई लोग हुए बीमार, इलाज के बाद लोगों को उनके घर छोड़ा गया, योग दिवस पर मेडिकल की अच्छी सुविधा थी, योग के दौरान बीमार बच्चों पर बोले टंडन- बच्चों के इलाज की पूरी चिंता, बच्चों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, डॉक्टरों को दिए इलाज के विशेष निर्देश - टंडन।

 लखनऊ: केजीएमयू किडनी चोरी मामला, आरोप लगाने वाले पृथ्वीराज पर कार्रवाई के लिए चिकित्सा अधीक्षक ने एसपी को लिखा पत्र, पृथ्वीराज ने ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों पर आरोप लगाया था, जांच में किडनी चोरी की बात निकली झूठी, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र।

लखनऊ: आज की कैबिनेट बैठक स्थगित, मंत्रियों के बाहर होने के चलते लिया फैसला, आज लोकभवन में 5 बजे होनी थी बैठक।

 मुरादाबाद: राजस्व टीम,पुलिस पर भूमाफियाओं ने किया हमला, चकरोड की पैमाइश कराने गई थी राजस्व,पुलिस टीम, दारोगा गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, महिला समेत 3 हमलावरों को किया अरेस्ट, मैनाठेर क्षेत्र के गड़ी गोवर्धनपुर गांव की घटना।

कानपुर: GST योजना में सर्वे के नाम पर धन उगाही, व्यापारियों ने अधिकारियों पर लगाए आरोप, सेल्सटैक्स अधिकारी 2-5 हज़ार की कर रहे वसूली, आक्रोशित व्यापारियों का अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, उगाही न रुकी तो करेंगे उनका विरोध प्रदर्शन।

 मेरठ: SSP आवास के पास छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर मेरठ कॉलेज में दो पक्षों में फायरिंग, आधा दर्जन हमलावरों ने 3 छात्रों को पीटा, लालकुर्ती के कमिश्नरी चौराहे की घटना।

 बहराइच: बीजेपी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान- सपा ने साइकिल चलाकर योग स्वीकारा, योग करने के लिए सपा का स्वागत, मुलायम ने अपना राष्ट्रीय धर्म निभाया, सीएम के भोज में शामिल हुए मुलायम, अखिलेश के इफ्तार पार्टी पर बोले मौर्य- अखिलेश के इफ्तार में नहीं गए मुलायम, इफ्तार में न जाना बाप-बेटे के आपस की बात है।

वाराणसी: जिला पंचायत अध्यक्ष सपा नेता अपराजिता सोनकर के खिलाफ जिला पंचायत के 32 सदस्यों ने जिलाधिकारी को सौंपा अविश्वास पत्र, बीजेपी नेताओं के साथ पहुंचे डीएम कार्यालय, जिलाधिकारी से सदन बैठाने की मांग।
 बस्ती: भारतीय किसान यूनियन ने किया कारगिल शौर्य स्तम्भ के सामने NH28 को किया जाम, कर्ज माफी,सरयू बंधे की मरम्मत की कर रहे मांग, एसडीएम के आश्वासन के बाद खुला जाम, कोतवाली के कारगिल शौर्य स्तंभ के पास का मामला।
मेरठ: भारत-पाक मैच के दौरान कश्मीरी छात्रों की हरकत, भारत का विरोध कर लगाए पाक जिंदाबाद के नारे, सोशल मीडिया पर पाक के पक्ष में चलाया अभियान, परतापुर के कालका इंस्टीट्यूट में पढ़ रहे कश्मीरी छात्र।

फिरोजाबाद: डायल 100 के सिपाही से रिवॉल्वर छीनने की कोशिश, आगरा में तैनात शराबी सिपाही ने की अभद्रता, हंगामे की सूचना पर पहुंची थी डायल 100, पुलिस रस्सी से बांधकर लाई थाने, शिकोहाबाद के यादव कॉलोनी का मामला।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...