Skip to main content
धार्मिक यात्राओं में हमें सरकारी चंदा लेना नहीं चाहिए: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने मंगलवार को धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट का शुभारंभ किया. सीएम आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने मानसरोवर और लद्दाख सिन्धुदर्शन यात्रियों को अनुदान भी वितरित किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि धार्मिक यात्राओं में हमें सरकारी चंदा लेना नहीं चाहिए.

सीएम ने कैलाश मानसरोवर के 94 यात्रियों को और सिंधु दर्शन के 71 यात्रियों को चेक दिए. इस दौरान सीएम ने काशी विश्वनाथ मंदिर में ई-पूजा की भी शुरुआत की.

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि देश की प्रमुख धार्मिक यात्राओं में सिंधु दर्शन, मानसरोवर यात्रा हैं. धार्मिक यात्राएं केवल पर्यटन नहीं बल्कि सांस्कृतिक एकता का आभास भी कराती हैं.

उन्होंने कहा कि विभाग की ऑनलाइन सेवाओं वाली इस वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन डोनेशन भी किया जा सकता है.

इस वेबसाइट के जरिए कैलाश मानसरोवर, सिंधु दर्शन के दर्शनार्थियों को ऑनलाइन सब्सिडी आवेदन फार्म, ई-पूजा सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी.

सीएम योगी ने कहा कि ट्रिपल तलाक के नाम पर एक समूह को न्याय नहीं मिल रहा है. तीर्थ यात्रा संस्कृति को मजबूत करने का आधार है.

इस यात्रा में जाते है वो शिव से मुलाक़ात करते हैं. कैलाश मानसरोवर की यात्रा हम सबको प्रेरणा देती है. ये यात्राएं केवल पर्यटन नहीं संस्कृति के भी केंद्र हैं. धर्म अलग है, पहनावा अलग है, खान-पान अलग है लेकिन ये यात्राएं सबको एकता में पिरोने वाली हैं.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से ये यात्रा फिर से शुरू हुई है. कैलाश मान सरोवर यात्रा बताती है जहां चाह है वहीं राह.

सीएम ने कहा कि धार्मिक यात्राओं में हमें सरकारी चंदा लेना नहीं चाहिए. सरकारों के जरिये धार्मिक यात्राओं को कम करना चाहिए. यात्रा में ज्यादा लोग आने से संस्कृति से जुड़ पाएंगे. पूर्व पीएम अटल बिहारी से लेकर पीएम मोदी ने यात्रा पर काम किया.

अभी भी तमाम तीर्थ स्थलों को सुगम बनाने का प्रयास हो रहा है. सिंधु दर्शन भी भारत को प्राचीनता का एहसास कराता है. हमारे राष्ट्रगान में भी सिंधु शब्द का उल्लेख है.

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...