Skip to main content
कल्बे जव्वाद ने शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन पर लगाए गंभीर आरोप
शिया धर्मगुरू मौलाना कल्बे जव्वाद ने शुक्रवार को शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी और पूर्व मंत्री आजम खान पर तीखा हमला किया.

उन्होंने  से बातचीत में कहा कि वसीम रिजवी भ्रष्टाचार में शामिल हैं. उन्होंने ने करोड़ों की जमीनों की हेराफेरी की है.

जव्वाद ने कहा, “अभी दो महीने पहले ही बीजेपी सरकार में रिजवी ने मेरठ हाईवे पर 50 करोड़ की जमीन कौड़ियों के भाव बेच दी. इतना ही नहीं उन्होंने एक बिल्डर के साथ मिलकर अमौसी के पास 1000 बीघा सरकारी जमीन को नकली वक्फनाम बनवाकर बेच डाला.”

उन्होंने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पूरे मामले की सीबीआई जांच जरूर होनी होनी चाहिए.

जव्वाद ने कहा कि चेयरमैन को हटाने की एक प्रक्रिया है. उसके तहत पहले नोटिस दिया जाता है. इसके अलावा अगर वक्फ बोर्ड के सदस्य नो कॉन्फिडेंस मोशन लाएं तो भी उन्हें हटाया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि रिजवी और आजम के खिलाफ सीबीआई जांच जरुर होनी चाहिए. शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड में जमकर बेईमानी हुई है. अब योगी सरकार ने इन बेईमान के खिलाफ कदम उठाया है.

जव्वाद ने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड में तो उनके जैसे लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन सुन्नी वक्फ बोर्ड में तो कोई भी कुछ नहीं बोलता.

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...