Skip to main content
बड़ी ख़बरें.......................

➡  दिल्ली:पीएम नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर पुर्तगाल रवाना होंगे, पुर्तगाल के बाद अमेरिका और नीदरलैंड का करेंगे दौरा।

➡  दिल्ली: कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा पर चीन का अड़ंगा, नाथू-ला के रास्ते जा रहे 2 जत्थों को रोका।

➡  दिल्ली: BCCI ने कोच पद के आवेदन के लिए समय सीमा 9 जुलाई तक बढ़ाई।

➡  लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी का आज का कार्यक्रम, 10.30 बजे मुखविर योजना,12 बजे एंटी भू-माफिया पोर्टल का शुभारम्भ, 12 बजे बाढ़ से बचाव की समीक्षा बैठक करेंगे सीएम, 4 बजे आम महोत्सव का उद्घाटन करेंगे CM, 5 बजे जीएसटी के सम्बंध में कार्यशाला करेंगे, 7.30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंत्री, वन मंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री से भी करेंगे मुलाकात।

➡  लखनऊ: 11 जेल अधीक्षकों का हुआ तबादला, एसएचएम रिजवी जेल अधीक्षक मुरादाबाद बने, केदारनाथ नैनी सेंट्रल जेल बरेली भेजे गए, एके सिंह महराजगंज जेल के अधीक्षक बने, संजीव त्रिपाठी सेंट्रल जेल आगरा भेजे गए, पीएन पांडा जिला कारागार लखनऊ भेजे गए, बीआर वर्मा नैनी जेल अधीक्षक, सेवाराम चौधरी बरेली जेल अधीक्षक बने, एम्ब्रोज़ गुरण्टे सेंट्रल जेल वाराणसी भेजे गए, एसके वर्मा बलरामपुर जेल अधीक्षक बने, प्रमोद शुक्ला रायबरेली जेल भेजे गए, रामधनी जेल गोरखपुर जेल अधीक्षक बने। '

➡  मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार, 2 बाइक, 4 तमंचे और कारतूस बरामद, पुलिस बदमाशों से पूछताछ में जुटी, पकड़े गए बदमाश विक्की त्यागी गैंग के सदस्य, शाहपुर थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी।

➡  ललितपुर: यूपी सरकार के 2 मंत्री आज ललितपुर में, अनुप्रिया पटेल, जय कुमार जैकी रहेंगे जिले में, दोनों मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, चढरऊ में मंत्री अनुप्रिया पटेल का होगा तुलादान।

➡  मथुरा: उत्तरकाशी में ओजरी गांव के पास खाई में गिरी तीर्थ यात्रियों से भरी गाड़ी, 3 की मौके पर मौत, 3 गंभीर घायल, यमुनोत्री से लौट रहे थे तीर्थ यात्री, मथुरा के कृष्णा ऑर्चिड के रहने वाले हैं तीर्थ यात्री, बड़कोट अस्पताल में कराया गया भर्ती।

➡  मेरठ:  स्क्रैप कारोबारी के बेटे का अपहरण, परिजनों को करोड़ों की फिरौती की आई कॉल, पुलिस ने स्कूटी को किया बरामद, देहली गेट के पटेल नगर से हुआ अपहरण।

➡  ग्रेटर नोएडा: गार्ड ने फ्लैट में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर सोसाइटी वालों ने गार्ड को पकड़ा, सूरजपुर थाने के एवीजे सोसाइटी का मामला।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...