भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बने रामनाथ कोविंद ने आज बिहार के राज्यपाल पद से अपना इस्तीफ़ा दे दिया है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने रामनाथ कोविंद का इस्तीफ़ा मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अब रामनाथ कोविंद 23 जून को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती, समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन देने का एलान कर चुके है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी रामनाथ को समर्थन देने का फैसला किया है।
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

Comments
Post a Comment