Skip to main content
शुक्रवार को आधी रात में लॉन्च होगा जीएसटी
यहां पढ़ें 'मेगा इवेंट' का मिनट टू मिनट प्रोग्राम

नई दिल्ली: 15 अगस्त 1947 को जब देश को आजादी मिली थी उस वक्त आजादी के जश्न को मनाने के लिए संसद भवन के सेंट्रल भवन में समारोह का आयोजन किया गया था. इस समारोह में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने ऐतिहासिक ट्रिस्ट विद डेस्टिनी भाषण दिया था.

इसी कार्यक्रम की तर्ज पर 70 साल बाद केंद्र सरकार तमाम अप्रत्यक्ष टैक्स से आजादी का जश्न मनाने के लिए 30 जून और 1 जुलाई की आधी रात का समय तय किया है. सेंट्रल हॉल में जीएसटी पर 30 जून की आधी रात को ठीक वैसा ही भव्य आयोजन होने वाला है जैसा 15 अगस्त 1947 की आधी रात को हुआ था.

संसद के सेंट्रल हॉल में ठीक रात 11 बजे एक देश एक टैक्स यानि जीएसटी को लागू करने वाला कार्यक्रम शुरू होगा और ये रात 12 बजकर 10 मिनट तक चलेगा. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा. इसके बाद रात के 12 बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी एक घंटे को बजाकर देशभर में जीएसटी के लागू होने का ऐलान करेंगे.

कौन कौन से मेहमान होंगे शामिल
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश की करीब 100 नामचीन हस्तियों को न्योता दिया है.. इनमें अभिनेता अमिताभ बच्चन, गायिका लता मंगेशकर, उद्योगपति रतन टाटा, कानून के जानकार सोली सोराबजी, केके वेणुगोपाल और हरिश साल्वे जैसी हस्तियां शामिल हो सकती हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, आरबीआई प्रमुख उर्जित पटेल समेत कई पूर्व गवर्नर सी रंगराजन, बिमल जालान, वाईवी रेड्डी और डी सुब्बाराव भी मौजूद रहेंगे. मेट्रो मैन ई श्रीधरण, आरएसएस विचारक एस गुरुमूर्ति, पूर्व सीएजी विनोद राय, किसान वैज्ञानिक एम स्वामीनाथन, सीईसी नसीम जैदी सहित कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है.

क्या है आयोजन का मिनट टू मिनट कार्यक्रम-

रात 10 बजकर 55 मिनट: राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी संसद भवन पहुंचेंगे.
रात 10 बजकर 59 मिनट: मार्शल राष्ट्रपति के आने की घोषणा करेंगे
रात 11 बजे: राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी सेंट्रल हॉल में प्रवेश करेंगे.
रात 11 बजकर एक मिनट: राष्ट्रगान बजेगा
रात 11 बजकर दो मिनट: वित्तमंत्री अरुण जेटली जीएसटी का परिचय देंगे.
रात 11 बजकर 10 मिनट: जीएसटी पर बनी एक फिल्म दिखाई जाएगी.
रात 11 बजकर 15 मिनट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण होगा.
रात 11 बजकर 45 मिनट: राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी अपनी बात रखेंगे.
रात 12 बजे: राष्ट्रपति राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी घंटा बजाकर जीएसटी लॉन्च करेंगे.
रात 12 बजकर तीन मिनट: मार्शल राष्ट्रपति के जाने की घोषणा करेंगे.
रात 12 बजकर चार मिनट: राष्ट्रगान बजेगा
रात 12 बजकर पांच मिनट: राष्ट्रपति प्रस्थान करेंगे, कार्यक्रम समाप्त.

कौन-कौन कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा?
कांग्रेस और आरजेडी समेत ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने जीएसटी लॉन्च पर होने वाले कार्यक्रम में ना जाने का फैसला किया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसका विरोध करते हुए कह चुकी हैं कि उनकी पार्टी टीएमसी इसमें शामिल नहीं होगी. वहीं बिहार में महागठबंधन में शामिल नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू इस कार्यक्रम में शामिल होगी

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...