Skip to main content

रीता ने किया कैण्ट के 108 निर्माण कार्यों का शिलान्यास
लखनऊ। गुरुवार को राजधानी के आलमबाग स्थित बी.एम. पैलेस में कैबिनेट मंत्री, उ0 प्र0 व कैण्ट विधायक प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने कैण्ट क्षेत्र में 108 सड़क एवं नाली निर्माण हेतु शिलापट्टो का अनावरण किया। प्रो0 जोशी के अथक प्रयासों से लखनउ कैण्ट विधान सभा क्षेत्र में नगर निगम की अवस्थापना निधि, 13 वें वित्त व अन्य योजनाओं में 108 सड़को के निर्माण कार्य को स्वीकृत कराया । कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगो ने भाग लिया

Comments