Skip to main content
बर्लिंगटन चौराहे पर अवैध दुकान को लेकर पत्रकारों ने किया प्रदर्शन
नगर निगम ने जप्त किया सामान
लखनऊ । राजधानी के रात दिन चलने वाले व्यस्ततम बर्लिंगटन चौराहे पर, ज्वाला होटल के पीछे अवैध चाय की दुकान वर्षो से संचालित की जा रही है । होटल के पीछे सटी दुकान एक सकरी गली के मुहाने पर होने के वाबजूद दुकानदार द्वारा अधिकांश गली को घेर कर रात दिन दुकान चलाई जा रही है । दुकान के बाहर दुकानदार ने गली को घेरते हुए विशालकाय काउंटर और उसके भी आगे दूध उबालने के लिये बड़ी भट्टी लगा रखी है । आये दिन गली में आने जाने वालों से चाय दुकानदार का विवाद होता रहता है पर हर बार लोगों को डरा धमका कर पुलिसिया हनक दिखाई जाती थी । शुक्रवार को इसी चाय दुकानदार ने रास्ता न छोड़ने की बात करते हुए राजधानी के एक प्रमुख समाचार पत्र के वरीष्ठ संवाददाता को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया । शनिवार सुबह मामले की जानकारी होते ही बडी संख्या में पत्रकार बर्लिंगटन चौराहे पर पहुंचने लगे । पत्रकारों ने नगर आयुक्त से फोन पर जब उक्त अवैध दुकान का विवरण मांगा तो जवाब में नगर निगम जोन -1 के अधिकारी आनन फानन में पहुंच गये । नगर निगम अधिकारियों ने जांच में पाया कि ये दुकान पूरी तरह से अवैध कब्जे पर रखी गयी है और दुकानदार फूड इत्यादि का कोई लाइसेंस लेना तो दूर सरेआम घरेलू सिलेंडर, अवैध बिजली कनेक्शन से हीटर जला कर रात दिन दुकान चला रहा था । अधिकारियों ने मौके पर कार्यवाही करते हुए काउंटर, बड़े बड़े कडाहे, सिलेंडर इत्यादि को जप्त कर लिया । पत्रकारों का मामला होने की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची हुसैनगंज पुलिस ने भरोसा दिलाने हुए कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है और वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही है
                                                                                                                               रंजीवठाकुर                      

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...