Skip to main content
 हरदोई में पकड़े गए आधा दर्जन से अधिक शातिर लुटेरे पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक एडिशनल एसपी सीओ सिटी के नेतृत्व में हुआ खुलासा
 शाहाबाद(हरदोई)

शाहाबाद नगर में फ़ूड इंस्पेक्टर अनुराधा कुशवाहा ने शनिवार को मो0 चौक स्थित ए के बैकरी एन्ड कन्फेक्शनरी पर छापा मारकर खोये की सैम्पलिंग की।उन्होंने मिठाई की दूकान में काफी गन्दगी देखकर दुकानदार को चेतावनी दी।और मिठाई पेस्टी निर्माण स्थल पर भी साफ सफाई की अनुचित व्यवस्था पाकर असंतोष व्यक्त किया।उन्होंने कड़े शब्दों में दुकानदार पर उचित कार्यवाही की बात कहते हुए जरुरी बिन्दुओ की गहनता से जाँच की।फ़ूड इंस्पेक्टर के निरीक्षण की खबर से नगर में अन्य दुकानदारो में हड़कंप मच गया और कई तो अपनी दुकाने बंद करके गायब हो लिये।फिलहाल चौक स्थित इस होटल के रूप में संचालित मिठाई की दूकान पर उन्होंने निरीक्षण कर सैम्पलिंग की।और भारी गन्दगी भी पाई जाने पर कड़ी कार्यवाही की बात भी कही।ज्ञात हो कि इससे पहले भी कई बार फ़ूड इंस्पेक्टर के आने की खबर सुनकर यह होटल मालिक अपनी दूकान बंद करके चम्पत हो लेते थे लेकिन शनिवार को सीधे खाद्य निरीक्षका ने इन्ही के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर कार्यवाही की।

हरदोई-डीएम और एसपी के शाहाबाद थाने के निरीक्षण के दौरान पाई गई तमाम खामियां गिर सकती है शाहाबाद कोतवाल पर गाज

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...