Lko- थाना आलमबाग के अंतर्गत कल देर रात एक बस ने बाइक सवार सुमित कुमार (22) निवासी भिलावा, आलमबाग को ठोकर मार दी । ठोकर मारने के बाद बस वहां से भाग निकली । सुमित व साथ मे बैठे साथी को काफी चोटे आयी। टक्कर लगने के बाद सुमित बेहोश हो गया तब साथ मे बैठे साथी ने 108 डायल कर एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस उन दोनों को लेकर ट्रामा सेंटर गई जहां सुमित की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

Comments
Post a Comment