Skip to main content
शिवगढ़,रायबलेली- थाना क्षेत्र के दुन्दगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में जल कर माॅ बेटे की मौत । मृतका के देवर की तहरीर पुलिस ने मामला पंजीकृतकर छानबीन शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक  थाना क्षेत्र के दुन्दगढ़गाॅव में बृहस्पतिवार की मनरेगा मजदूर राजेश कुमार रावत खाना के बाद गाॅव में मनरेगा में काम करने चला गया था। तभी गाॅव के किसी व्यक्ति ने उसे फोन द्वारा सूचना दी की तुम्हारे घर से धुवां उठ रहा है। आनन फानन में घर पहुंचे राजेश कुमार ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गये पत्नी शान्ती देवी उम्र 25 वर्ष एवं डेढ़ वर्ष का बेटा रचित आग में जल रहा था किसी तरह आग से बाहर निकालने के बाद गम्भीर से जले माॅ बेटे को ईलाज के लिए ले जाया जा लहा था तभी बेटे रचित की रास्ते में मौत हो गयी वहीं माॅ शान्ती ने ईलाज के दौरान  जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश की शादी पाॅच वर्ष पूर्व असलम नगर थाना नगराम जनपद लखनऊ से हुई थी। मृतका के मैके पक्ष के लोगों ने बताया कि उसका पति राजेश आये दिन किसी न किसी बात को लेकर प्रताड़ित किया करता था। जिससे आजिज होकर  शान्ती ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को और अपने बेटे को आग लगा ली है। वही थानाध्यक्ष लाल चन्द्र सरोज ने बताया की मृतका के देवर प्रमोद कुमार ने तहरीर दी है कि खाना बनाते समय उसकी भाभी हादसे का शिकार हो गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मैके पक्ष से अभी कोई तहरीर नही मिली है।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...