Skip to main content
 बड़ी खबरें...

➡ लखनऊः सीएम योगी का आज का कार्यक्रम- 9.30 बजे बेल्जियम के राजदूत से योगी की मुलाकात, 11 बजे 3 माल एवेन्यू कार्यक्रम में जाएंगे योगी, बीर बहादुर सिंह की पुण्यतिथि में होंगे शामिल, 12.30 बजे प्रमुख सचिव हथकरघा से करेंगे मुलाकात, 5 बजे सीएम कैबिनेट मीटिंग में लेंगे हिस्सा, 6.15 बजे स्वच्छता पुरस्कार कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा.

➡ देहरादूनः सीएम रावत का आज कार्यक्रम- 11 बजे प्रेस क्लब देहरादून में कार्यक्रम, 12 से 1.30 तक पेयजल, स्वच्छता, गन्ना विकास की समीक्षा, 4 से 5 बजे महिला कल्याण विभाग की समीक्षा, बाल विकास विभाग की भी करेंगे समीक्षा बैठक, आवास और सचिवालय में लोगों से मुलाकाते करेंगे.

➡ हाथरसः सुबह की अजान के बाद मस्जिद में पाकिस्तान जिन्दाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद के देश विरोधी नारे लगे, गांव वालों ने थाने में दी तहरीर, सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद, मुरसान थाने दर्शना गांव का मामलवा.

➡ लखनऊ: , मंत्री स्वाति सिंह से सीएम नाराज, सीएम ने मांगा स्पष्टीकरण, बीयर शॉप का उद्घाटन करने गईं थी स्वाति सिंह, मंत्री के साथ रायबरेली और उन्नाव के एसपी भी थे, नाराज सीएम ने पूरा ब्योरा तलब किया, सीएम योगी कड़ी कार्रवाई की तैयारी में.

➡ इलाहाबादः प्रापर्टी डीलर को धमकी देने पर अतीक अहमद पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज, 3 लोग नामजद, 5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, सपा के पूर्व सांसद रह चुकें हैं अतीक, देवरिया जेल में बंद हैं अतीक अहमद, SSP के आदेश पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी.

➡ उन्नावः बाइक सवार 2 भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों भाइयों की मौके पर मौत, मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे दोनों, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र की घटना.

➡ नोएडाः एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र उदित की मौत का मामला, उदित के सुसाइड नोट की रिपोर्ट निकली फर्जी, उदित की हैंडराइटिंग में नहीं लिखा गया सुसाइड नोट, रिपोर्ट के खुलासे से उदित की हत्या होने का शक, पुलिस ने उदित के दोस्तों से पूछताछ शुरू की, परिजनों ने सेक्टर 39 थाने में मामला कराया था दर्ज.

➡ लखनऊः यूपी के प्रथम स्वच्छता पुरस्कार और टोल फ्री नंबर जारी करने के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी, गन्ना किसान संस्थान में 6.15 बजे आएंगे.

➡ मेरठः एसटीएफ टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 1070 किलो डोडा पोस्त किया बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी, गंगोह थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने की कार्रवाई.

➡ इलाहाबादः एक ट्रक गांजे के साथ 2 लोग गिरफ्तार, उड़ीसा से लेकर आ रहे थे गांजा, STF ने ट्रक मालिक और ड्राइवर को किया गिरफ्तार, फूलपुर थाना क्षेत्र का मामला.

➡ लखनऊः पारा थाने के जलालपुर क्रासिंग पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत, पुलिस मौके पर.

➡ फिरोज़ाबादः सैनिक की गोली लगने से मौत का मामला, गोहाटी में गोली लगने से हुई थी सैनिक की मौत, 45 घंटे बीतने के बाद भी नहीं मिला शव, शव न मिलने से परिजनों में भारी रोष.

➡ ग्रेटर नोएडाः 6 युवकों ने 2 युवकों के साथ की मारपीट, दोनों युवकों को आईं गंभीर चोटें, अस्पताल रेफर, दादरी थाने के मुख्य बाजार की घटना.

➡ मेरठः बसपा नेता मुन्नवर के परिवार की हत्या का मामला, दिल्ली पुलिस, 3 आरोपियों को लेकर पहुंची मेरठ, हत्या में इस्तेमाल हुई गाड़ी के मालिक को पकड़ा, मोदीपुरम थाना क्षेत्र से दोनों आरोपी गिरफ्तार.

➡ मेरठः एसएसपी जे. रविन्द्र गौड ने लापरवाही पर 4 थाना प्रभारी को किया लाइन हाज़िर.

➡ कानपुर देहातः बोलेरो सवार को अज्ञात लुटेरों ने मारी गोली, लुटेरे बुलेरो लेकर हुए फरार, घायल बोलेरो सवार को पुलिस ने अस्पताल भेजा, आईजी समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद, गजनेर थाने के चांदपुर गांव की घटना.

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...