Skip to main content
बड़ी खबरें

  ---------------------------------------------------------

  ---------------------------------------------------------


आगरा-बच्चों की पढ़ाई के लिए मां बेचेगी अपनी किडनी,चार बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे का संकट,किडनी बेचने का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल,सीएम ने परिवार को दिया था मदद का भरोसा,अधिकारियों ने अनसुनी की पीड़िता की फ़रियाद,तीन माह से स्कूल नहीं जा रहे महिला के बच्चे,मजबूरी के चलते गरीब महिला ने किडनी बेचने का किया ऐलान


सहारनपुर-इलाज के अभाव में जिंदगी से जूझ खुशी,9 साल की खुशी की दोनों किडनियां फेल,सीएम योगी से पत्र लिखकर इलाज की लगाई गुहार,ईटीवी से भी खुशी ने मदद की अपील की,डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे खुशी के घर,कुतुबशेर के गांधी कालोनी में रहती है खुशी


मथुरा-अवैध असलहा फैक्ट्री पर छापेमारी में फायरिंग,पुलिस और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग,बदमाशों की फायरिंग से बाल-बाल बचे पुलिस कर्मी,तमंचा बनाने के फैक्ट्री भी पुलिस ने पकड़ी,दर्जनों तमंचे और उपकरण किए बरामद,बरसाना थाना क्षेत्र के हाथिया का मामला


सहारनपुर-किसानों के लिए राहत की ख़बर,दया शुगर मिल ने गन्ना किसानों का बकाया भुगतान किया,गागलहेड़ी के दया शुगर मिल का मालिक जेल में है बंद,शुगर मिल ने 3.24 करोड़ का किया भुगतान  

     

मुरादाबाद-पर्वतारोही रवि कुमार का शव मिलने का मामला,पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव,आज शाम 5 बजे फ्लाइट से शव को दिल्ली लाया जाएगा ,रवि कुमार का शव देर रात तक मुरादाबाद पहुंचेगा ,अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर सोनकपुर स्टेडियम में रखा जायेगा,कल दोपहर रवि कुमार के शव का अंतिम संस्कार होगा


इलाहाबाद-मध्य भारत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ग्वालियर पर फर्जी डिग्री देने का आरोप,मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का दिया आदेश,बोर्ड की नहीं है मान्यता

 फिर भी पूरे भारत में है नेटवर्क-हाईकोर्ट,गैंग का पता लगा दण्डित करने के लिए CBI जांच जरूरी-HC,ग्वालियर बोर्ड की हाईस्कूल,इंटर की परीक्षा की नहीं है मान्यता,CBI को फर्जी सार्टिफिकेट जांच कर FIR कराने के निर्देश


मैनपुरी-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान,मै और राहुल गांधी हमेशा साथ रहेंगे-अखिलेश यादव,लालू सेक्युलर दलों को एकत्र कर अच्छा कर रहे-अखिलेश,माया और अखिलेश के एक होने की संभावना पर बोले अखिलेश,लालू की रैली तक इंतजार कीजिए-अखिलेश यादव,सीएम योगी के अयोध्या दौरे पर भी बोले अखिलेश,भगवान तो दिल में रहते हैं,हम भी पूजा करते हैं-अखिलेश,'सरकार को बहुमत मिला है,हमसे अच्छा काम करके दिखाएं',नेताजी हमसे नाराज नहीं-अखिलेश यादव


लखनऊ- बोले शिवपाल यादव,'जुलाई में समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का करूंगा गठन',पार्टी नहीं बल्कि मोर्चे को होगा गठन-शिवपाल,'सपा को सही रास्ते पर लाने के लिए बनेगा मोर्चा',मुलायम सिंह यादव मोर्चे के अध्यक्ष होंगे-शिवपाल,'नेता जी के बिना कोई समाजवाद नहीं चल सकता','बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था बुरी तरह खराब',रिवरफ्रंट के मुद्दे पर भी बोले शिवपाल यादव,जब तक मैं मंत्री रहा गड़बड़ी नहीं हुई-शिवपाल यादव,बाद में क्या हुआ मुझे नहीं पता-शिवपाल यादव,नेता जी को सम्मान मिले यही चाहता हूं-शिवपाल


इलाहाबाद-सहारनपुर में हुए बवाल का मामला,राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी,मामले की जांच कर रही एसआईटी-राज्य सरकार,हाईकोर्ट ने एसआईटी की अबतक हुई जांच का मांगा ब्यौरा,मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह, SSP सहारनपुर को नोटिस जारी,अबतक मामले को लेकर की कार्रवाई की मांगी प्रोग्रेस रिपोर्ट,बवाल को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी जनहित याचिका,10 जुलाई को होगी हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई


प्रतापगढ़-सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का बयान-पीएम मोदी पर जनता को आपार भरोसा-धर्मपाल,3 वर्षों में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं-धर्मपाल

योगी सरकार किसान के खेत तक पानी पहुंचाएगी-धर्मपाल,किसानों को नहीं होगी पानी की कोई किल्लत-धर्मपाल,सिचाई विभाग के जमीन पर अतिक्रमण धर्मपाल सिंह,अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी-धर्मपाल


बांदा-वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव की घटना


इलाहाबाद-आदमखोर तेंदुए की दस्तक से इलाके में मचा हड़कंप,दहशत के चलते इलाके में मचा अफरा-तफरी का माहौल,तेदुएं के हमले में अबतक 3 लोग गंभीर रुप से घायल,वन विभाग की टीम आदमखोर तेदुएं को पकड़ने में जुटी,सराय इनायत थाना क्षेत्र के दलापुर गांव की घटना


श्रावस्ती-6 वर्षीय बच्चा छत से गिरकर घायल,भर्ती,इकौना इलाके के मोहल्ला आजाद नगर की घटना


श्रावस्ती-राप्ती नदी में वृद्ध के डूबने का मामला,नदी से भैंस पार कराते समय हुआ था हादसा,इकौना इलाके के लालपुर खदरा गाँव की घटना


लखनऊ-हाईवे पर 500 मीटर के बाद दुकान न मिलने का मामला,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य सरकार को दिया आदेश,शराब ठेकेदारों को दुकान नहीं मिली उनके प्रार्थना पत्र पर लें फैसला,पैसा वापसी को लेकर तीन माह में राज्य सरकार करे फैसला


संभल-मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को रौंदा,मौत,थाना गुन्नौर क्षेत्र के जूनाबई मे हुआ हादसा



संभल-हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर 5 ग्रामीण झुलसे,भर्ती,खेत के रास्ते में टूटे पड़े थे हाइटेंशन लाइन के तार,रजपुरा थाना क्षेत्र के सिमोली कल्लू की घटना



वाराणसी-मंगेतर से अनबन के बाद युवती ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या,लड़की के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर,भेलूपुर थाना क्षेत्र के घसियारी टोला की घटना


लखनऊ-आदर्श व्यापार मंडल ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात,एलडीए द्वारा की जा रही सीलिंग की कार्रवाई रोकने की मांग,डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने LDA वीसी से की फोन पर बात,वीसी को व्यापारियों की समस्याएं हल करने के दिए निर्देश


लखनऊ-मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिवों की एनेक्सी में बुलाई बैठक,स्वच्छ भारत मिशन,GST समेत कई मामलों पर हो रही बैठक,लंबित वादों,सीओ और एएसपी के चयन पर भी बैठक में चर्चा


इलाहाबाद-वृन्दावन में बंदरों के आतंक को लेकर हाईकोर्ट में याचिका,HC ने नगर पालिका परिषद मथुरा-बृंदावन को जारी किया नोटिस,हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और पालिका परिषद से मांगा जवाब,याचिका में बन्दरों के पकड़कर जंगल भेजने की मांग,बन्दरों के आतंक से अबतक हो चुकी हैं कई मौते,राष्ट्रीय पक्षी मोर को भी बन्दरों ने पहुंचाया नुकसान


बुलन्दशहर-उरी में शहीद जवान के पैतृक गांव पहुंचे राज्यमंत्री स्वतंत्र सिंह,शहीद के परिवार की सरकार करेगी आर्थिक मदत-स्वतंत्रदेव,पाकिस्तान को दिया जायेगा ईंट का जवाब पत्थर से-स्वतंत्रदेव


कानपुर-विक्षिप्त व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,अस्पताल के बाथरुम में मानसिक रोगी ने लगाई फांसी,काकादेव थाना क्षेत्र के मंहेंद्रू अस्पताल की घटना


रामपुर-उपलों के ढेर में लगी आग,आग लगने के बाद हड्डियां मिलने से हड़कंप,मौके पर पहुंची,हड्डियों को जांच के लिए आगरा भेजा,शाहाबाद थाने के रवाना पट्टी फैजुल्लाबाद का मामला


मेरठ-उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे मेरठ,बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हवाई पट्टी पर किया स्वागत,विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे केशव मौर्या,शहर में आयोजित कई कार्याक्रमों में करेंगे शिरकत


इटावा-सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव इटावा पहुंचे,सपा नेता रामवीर सिंह के आवास पर पहुंचे ,रामवीर सिंह के भाई के निधन पर जताया शोक


मेरठ-डायल-100 की गाड़ी में तैनात सिपाही का हंगामा,नशे की हालत में सिपाही ने लोगों से की बदसलूकी,लालकुर्सी थाना क्षेत्र के छिपीटैंक की घटना


गोरखपुर-एलएलबी परीक्षा में छात्र नकल करते पकड़ा गया,कैंट थाना के गोरखपुर विवि का मामला


चंदौली-CM योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला,अलीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ केस हुआ दर्ज,हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराया मुकदमा


ग्रेटर नोएडा-मौसम का बदला मिजाज़, तेज हवाएं के साथ झमाझम बरसात शुरू,तापमान में आई गिरावट,लोगों को मिली चिलचिलाती गर्मी से राहत


मेरठ-पुरानी रंजिश में दो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर,दो सगी बहनों ने पड़ोसियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर गोली मारने का लगाया आरोप,तहरीर के बाद मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस,लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का मामला


झांसी-झांसी रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी होने का मामला,4 आरोपियों के पास से जीआरपी ने बरामद किया बच्चा,जीआरपी ने 4 लोगों को मामले में किया गिरफ्तार,15 दिन पहले प्लेटफार्म नंबर 1 से चोरी हुआ था बच्चा


पीलीभीत-वाहन के कुचलने से मगरमच्छ की मौत,वन विभाग की टीम दुर्घटना की जांच में जुटी,माधवटांडा के फुलहर झील के पास की घटना


आगरा-न्याय की माँग को लेकर परिवार धरने पर,छेड़छाड़ से तंग बेटी ने की थी आत्महत्या,शहर के सदर थाना क्षेत्र का मामला


लखनऊ-मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी,5 जालसाजों ने बेरोजगारों से की लाखों की ठगी,SSP की सर्विलांस टीम ने किया गिरफ्तार


लखनऊ-समाजवादी छात्र सभा,आईसा समेत छात्र संगठनों का प्रदर्शन,पुलिस के साथ प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का मुक्की,पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को हिरासत में लिया,मार्च निकालकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे छात्र


लखनऊ-सहारनपुर हिंसा पर प्रदर्शन कर रहे 50 लोग गिरफ्तार,सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया,नोएडा,सहारनपुर की घटना को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन


ललितपुर-संदिग्ध हालत में शादी में आईं दो किशोरियां लापता,परिजनों ने 7 लोगों पर किशोरियों को बेचने का लगाया आरोप,पुलिस पर मामले में परिजनों का लीपापोती करने का आरोप,परिजनों ने एसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार,मेहरौनी इलाके से 26 मई को लापता हुईं थी किशोरियां


रामपुर-युवक ने युवती से रेप का प्रयास किया,विरोध करने पर युवती के साथ की मारपीट,टांडा थाना क्षेत्र की घटना              


रामपुर-तमंचे के बल पर घर मे अकेली महिला से गैंगरेप,तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,आरोपी फरार,थाना भोट क्षेत्र की घटना


लखनऊ-इंडियन आयल कारपोरेशन के ऑफिस पहुंचे पेट्रोल पंप डीलर,पेट्रोल पंप संचालकों पर एक तरफा करवाई न करने की मांग,आयल कम्पनीज की तरफ से ही पेट्रोल पंप पर सप्लाई में गड़बड़ी


ग्रेटर नोएडा-छपरौला में अज्ञात वाहन ने परिवार को कुचला,हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत,माता-पिता की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,बादलपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा


सीतापुर-बाइक सवार युवक ने युवती से की छेड़छाड़,युवती ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

,तंबौर क्षेत्र के रिहार का मामला


सहारनपुर-सहारनपुर में इन्टरनेट बंदी का 8 वा दिन आज,इन्टरनेट बंद होने से लोगों को हो रही खासा परेशानी ,जातीय हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने कराया बंद,सोशल मीडिया पर रोक लगाने के लिए इंटरनेट बैन


मेरठ-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या आईआईएमपी यूनिवर्सिटी पहुंचे,बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक ,डिप्टी सीएम शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग


मऊ-राज्यपाल के आगमन की तैयारी का जायजा लेने पहुचे DIG,कल स्व. डॉ. राम कमल राय की के प्रतिमा का करेंगे अनावरण,राज्यपाल राम नाईक,केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा रहेंगे मौजूद,घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा गांव में होगा कार्यक्रम


वाराणसी-अपर उपजिलाधिकारी सदर पर न्यायिक कार्य का प्रतिबन्धित

,अनियमितता पर डीएम ने उपजिलाधिकारी पर लिया एक्शन



ललितपुर-मिट्टी की सुरंग धसने से दो युवकों की मौत,मिट्टी खोदने के दौरान हुआ हादसा,सोजना थाना क्षेत्र के मेनवार की घटना


बुलन्दशहर-तीन तलाक के खिलाफ नौकरी छोड़ सामने आए PAC के पूर्व DIG,

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से पहले भी बदलाव की कर चुके हैं अपील,मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड चेयरमैन ने कही थी नौकरी छोड़ने की बात,पूर्व DIG करा रहे हैं विधवा और तलाक शुदा महिलाओं का निकाह


फैजाबाद-सीएम योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक जारी,फैजाबाद मंडल की कर रहे समीक्षा बैठक,विकास कार्यों,कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कर रहे बैठक,अवध विवि के सभागार में चल रही समीक्षा बैठक


एटा-काली नदी में नहाने के दौरान 2 किशोरों की डूबकर मौत,गोताखोरो ने दोनों किशोरों के शवों को निकाला बाहर,मिरहची थाना क्षेत्र के काली नदी की घटना


पीलीभीत-अमरिया में तैनात लेखपाल राधेकिशन घूस लेते कैमरे में कैद,खसरा खतौनी जारी करने के नाम पर रिश्वत लेते हुए कैद,अमरिया तहसील में लेखपाल की वसूली का खेल वायरल


लखनऊ-शिवपाल यादव की प्रेस कॉंफ्रेंस कल सुबह 11 बजे,विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर होगी प्रेस कॉंफ्रेस


इटावा-खबर के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग,चेचक प्रभावित गांव में पहुंचीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ,पूरे गांव में वितरित की गई चेचक की दवाईयां,बसेहर के खुड़िसर गांव में फैली है चेचक की बीमारी


लखनऊ-दलितों पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन,विधानसभा पर भीम सेना के लोगों ने किया प्रदर्शन,सपा के कार्यकर्ताओं ने भी ज्वाइन किया प्रदर्शन,प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में


संभल-सवांसा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित,105 में 98 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का किया समर्थन,एसडीएम की मौजूदगी में सवांसा ब्लॉक में हुई खुली बैठक


दिल्ली-एनजीटी ने यूपी सरकार से मांगा जवाब,बच्चे क्यों पी रहे हैं अभी भी प्रदूषित पानी-NGT,प्रदूषित पानी का इस्तेमाल कर रहे लोग आश्चर्यजनक,पश्चिमी यूपी की हालत सबसे ज्यादा खराब-एनजीटी


गाजियाबाद-स्वीट हाउस को जीडीए ने किया सील,सीलिंग के दौरान लगभग 20 मजदूर दुकान में बंद,इलाके के व्यापारियों में जीडीए के खिलाफ भारी रोष,व्यापारियों ने बिना नोटिस दिए कार्रवाई का लगाया आरोप,कविनगर थाना क्षेत्र के संजयनगर इलाके का मामला


आजमगढ़-आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह का बयान-यूपी में बढ़े अपराध पर संजय सिंह ने साधा निशाना,किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे-संजय सिंह,40 दिनों से सहारनपुर में हिंसा चल रही है-संजय सिंह


लखनऊ-मोदी सरकार के 3 साल पूरे होने पर कार्यक्रम,इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम,मंत्री मनोज सिन्हा,डिप्टी सीएम केशव मौर्या होंगे शामिल,कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी होंगी शामिल


कानपुर-भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए डीएम की अनोखी पहल,शहर में 20 स्थानों पर लगाए गए शिकायत पेटिका,नगर मजिस्ट्रेट से समकक्ष अधिकारी खोलेंगे पेटिका,शिकायतों का 48 घंटों में किया जाएंगे निस्तारण,शिकायत कर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा


मेरठ-डायल-100 की गाड़ी में तैनात सिपाही का हंगामा,नशे की हालत में सिपाही ने लोगों से की बदसलूकी,लालकुर्ती थाना क्षेत्र के छिपीटैंक की घटना,ईटीवी पर खबर के बाद आरोपी सिपाही अरेस्ट 

Comments

Popular posts from this blog

बेमेल गठबंधन से अंधकार की ओर जा रहा विपक्ष - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ 07 जून 2018 , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने दो दिवसीय मुरादाबाद एवं सम्भल जिलों में प्रवास के दौरान दूसरे दिन मुरादाबाद जिला एवं महानगर की समन्वय बैठक का मार्गदर्शन किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा ने प्रदेश में पिछले 14 वर्ष तक राज किया है, अब विपक्ष मोदी जी की लोकप्रियता और उनके 4 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यो से घबराकर बेमेल गठबन्धन करके अपनी पार्टियों को अंधकार की ओर ले जा रहा हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जब बंगले खाली हुए तब सभी ने देखा की उनके बंगलों के सामने राजा-रानी के महल भी फेल है।  प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ता ग्राम चैपाल अभियान के तहत गांवों में प्रवास पर जा रह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है, आपने कई चुनाव पार्टी को जिताएं है, आप सभी कार्यकर्ता...

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...