Skip to main content
 बड़ी खबरें
मुरादाबाद-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे सर्किट हाउस,5 जिलों की कानून व्यवस्था,विकास कार्यों पर हो रही चर्चा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे समीक्षा बैठक,बैठक में 5 जिलों के पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद

बाराबंकी-बदमाशों ने लखनऊ के प्रापर्टी डीलर पर की फायरिंग,प्रापर्टी डीलर गंभीर घायल,जिला अस्पताल भेजा गया,रशीद अहमद की कार रोककर की ताबड़तोड़ फायरिंग,बाराबंकी के कुर्सी इलाके की घटना

सीतापुर-शारदा नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत,बच्चों को बचाने के दौरान 2 महिलाएं भी डूबी,गोताखोरों की मदद से महिलाओं को निकाला,तम्बौर थाना क्षेत्र के बसंतापुर की घटना

कासंगज-स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने,जिला अस्पताल में अंधेरे में मरीजों को लगाए जा रहे इंजेक्शन,नर्सिंग स्टाफ अंधेरे में करता है घायलों का इलाज,जिला अस्पताल में नहीं चलाया जाता जनरेटर

औरैया-सुंदरीकरण हुए गौरैया तालाब की दीवार में आई दरार,आज देर शाम गौरैया तालाब का होना है उद्घाटन,उद्घाटन से पहले कई मीटर लंबी दीवार में आई दरार,सदर बीजेपी विधायक ने निरीक्षण कर उठाए सवाल,जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्यवाही-विधायक,नगर पालिका प्रशासन ने उद्घाटन के प्रचार में किये लाखो खर्च

प्रतापगढ़-ढाबे पर मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने की फायरिंग,गोली लगने से एक युवक घायल,अस्पताल में भर्ती,नगर कोतवाली के चिलबिला इलाके की घटना

हमीरपुर-बुखार से पीड़ित कैदी की अस्पताल में मौत,गैर इरादतन हत्या के मामले में था जेल में,जरिया क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत का रहने वाला था कैदी

संभल-शहीद के परिवार के अनशन का तीसरा दिन आज,शहीद जवान सुदीश कटारिया के परिजन कर रहे अनशन,सीएम योगी को बुलाने की परिजन कर रहे मांग,अफसर शहीद के पिता को सीएम से मिलाने ले गए मुरादाबाद,नखासा इलाके में 3 दिन से परिजन कर रहे हैं अनशन

चंदौली-बीती रात निजी अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही का मामला,मरीज गौतम बिंद की वाराणसी में इलाज के दौरान हुई थी मौत,पेट चीर कर धन उगाही का परिवार ने लगाया था आरोप,मरीज खुला पेट छोड़कर डॉक्टर हो गया था फरार,मुगलसराय हॉस्पिटल से वाराणसी के निजी अस्पताल में कराया था भर्ती

शाहजहांपुर-जीजा ने नाबालिग साली से किया दुराचार,बेहोशी की हालत में साली को छोड़कर आरोपी फरार,थाने में घंटों बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट,शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र की घटना

उन्नाव-डिप्टी CM सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने की बैठक,BJP कार्यकर्ताओं के साथ केशव मौर्या ने की बैठक,गंगा घाट के मिश्रा कॉलोनी में आयोजित हुई बैठक

कानपुर-डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या का कानपुर दौरा,व्यापारी सम्मान समारोह में करेंगे शिरकत,शाम 5.30 बजे मर्चेंट हॉल में होगा कार्यक्रम

लखनऊ-कैग रिपोर्ट में खुलासा,यूपी में सर्वाधिक लाभ में रहा राजकीय निर्माण निगम,207.19 करोड़ लाभ कमाने वाला यूपी का पहला सरकारी उपक्रम बना,दूसरे नंबर पर 91.71 करोड़ लाभ के साथ यूपी विद्युत उत्तपादन निगम,63.15 करोड़ लाभ के साथ यूपी स्टेट बेयर हाउसिंग कार्पोरेशन 3 नम्बर पर

लखनऊ-राज्यमंत्री महोसिन रजा ने दिखाई दरियादिली,सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग को पहुंचाया ट्रामा सेंटर,मोहसिन रजा ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया ट्रामा सेंटर,एम्बुलेंस के पहुंचने का इंतजार कर रहा था घायल बुजुर्ग,शहीद स्मारक के सामने से गुजर रहा था मंत्री का काफिला

दिल्ली-यूपी के आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह यूपी सदन में मौजूद,नोएडा के BJP विधायक पंकज सिंह से चल रही मुलाकात,पूर्व मंत्री राजा भइया भी जयप्रताप सिंह से मिलने पहुंचे

मेरठ-युवक की हत्याकर रोड पर बदमाशों ने फेंका शव,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, थाना सरधना क्षेत्र के संपर्क मार्ग की घटना

मेरठ-वार्ड 24 के भाजपा पार्षद को महिलाओं ने पीटा,महिलाओं से जान बचाकर कासमपुर से भागे पार्षद,विकास कार्य ना होने से नाराज महिलाओं ने किया हंगामा,कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के कासमपुर इलाके की घटना    

लखनऊ-पूर्व पीएम राजजीव गांधी की पुण्यतिथि आज,आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया जा रही पुण्यतिथि,डीजीपी सुलखान सिंह ने दिलाई आतंकवाद विरोध की शपथ,मुख्यालय के सभी अफसर और कर्मचारी हुए शामिल

आगरा-प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाति सिंह का दौरा आज, महाराणा प्रताप पर आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत,सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ करेंगी बैठक

हरदोई-जंगली जानवर के हमले में महिला घायल,भयभीत गांव वालों ने 100 नम्बर पर किया फोन,अरवल थाना क्षेत्र के परचौली गांव की घटना

लखनऊ-सोमवार को मेरठ जोन में होगी नगर निकाय चुनाव की समीक्षा,राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल मेरठ जोन की करेंगे समीक्षा,कानूनी तैयारियों को लेकर होगी समीक्षा बैठक,पुलिस के आलाधिकारी बैठक में रहेंगे मौजूद,सुबह 10 बजे से 2 बजे तक होगी समीक्षा बैठक

लखनऊ-यूपी में बड़े शहरों का तापमान,लखनऊ में अधिकतम पारा 42 डिसे.और न्यूनतम 26 डिसे.,वाराणसी में अधिकतम पारा 43 डिसे.और न्यूनतम 27 डिसे.,आगरा में अधिकतम पारा 35 डिसे.और न्यूनतम 27 डिसे.,कानपुर में अधिकतम पारा 41 डिसे.और न्यूनतम 26 डिसे.,इलाहाबाद में अधिकतम पारा 45 डिसे.और न्यूनतम 28 डिसे.,गोरखपुर में अधिकतम पारा 41 डिसे.और न्यूनतम 26 डिसे.

बलिया-पुलिस ने चंडीगढ़ निर्मित 1 ट्रक शराब समेत तस्कर को पकड़ा,ट्रक से पुलिस ने 60 लाख कीमत की शराब की बरामद,वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बडी़ सफलता,सदर कोतवाली के एससी कालेज के पास से का मामला

मथुरा-सर्राफा व्यापारी की हत्या,लूट का मामला,खुलासे के बाद व्यापारियों ने खोला बाजार,घटना के 6 दिन तक बंद रहा था बाजार

इटावा-स्व.दफेदार सिंह के घर पहुंचे शिवपाल यादव,श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दी,11 मई को हुआ था दफेदार सिंह का निधन,मुलायम सिंह यादव के करीबी मित्र थे दफेदार सिंह,मैनपुरी फाटक स्थित आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

बदायूं-खेत में युवक का शव मिलने से हड़कम्प,शरीर पर चोट के निशान,हत्या की आशंका,बिसौली कोतवाली इलाके में मिला शव

बाराबंकी-ई-रिक्शा दिलाने के नाम पर दिव्यांग से 5 हज़ार की ठगी,बहराइच निवासी दिव्यांग से जालसाज ने की ठगी,जिला अस्पताल में बुलाकर 5 हज़ार रुपये जालसाज ठगे,अस्पताल के कैम्प में ई-रिक्शा दिलाने का दिया झांसा,DM और अस्पताल के CMS से दिव्यांग ने लगाई गुहार

इलाहाबाद-जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की मतगणना शुरु,कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में हो रही मतगणना,6054 मतदाताओं में से 4218 मतदाताओं ने किया मतदान,18 पदों के लिए 89 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला,हाईकोर्ट के पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हो रही मतगणना

हरदोई-सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,साथी गंभीर घायल,अस्पताल भेजा गया,संडीला के सेंट थेरेसा बाईपास की घटना

संतकबीरनगर-बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत,बाइक सवार गंभीर घायल,अस्पताल भेजा गया,महुली थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

भदोही-संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला युवक का शव,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,औराई थाना क्षेत्र के पैहसेपुर की घटना

वाराणसी-वाराणसी की सड़कों,गलियों में कूड़े का अंबार,रविवार के दिन नही पहुंचेंते सफाई कर्मचारी,कूड़े की दुर्गंध,गंदगी से आम जनता परेशान

मुरादाबाद-छत्तरपुर गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान,दिव्यांगों की पेंशन 500 रुपए माह की-सीएम योगी,दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे-योगी,योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना है-सीएम योगी,2 माह में बिजली की स्थिति पहले से सुधरी-सीएम योगी,जर्जर व्यवस्था में भी ज्यादा बिजली दे रहे-सीएम,आने वाले समय में यूपी में 24 घंटे बिजली मिलेगी-सीएम,सरकार आने पर गन्ना किसानों का भुगतान किया-सीएम,22 हजार करोड़ का सरकार गन्ना भुगतान कर चुकी है-सीएम,गेहूं क्रय केंद्र पर सरकार काम कर रही-सीएम योगी,पहलीबार किसानों को सही मूल्य मिल रहा-सीएम योगी,किसानों की फसल सीधे सरकार खरीद रही-सीएम,कानून को हाथ लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी-सीएम,वर्षों से जर्जर व्यवस्था 1 दिन में ठीक नहीं होगी-सीएम,बहन,बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ नहीं होने देंगे-सीएम,प्रदेश की 22 करोड़ जनता को समर्पित सरकार है-सीएम,एंटी रोमियो स्क्वाडय का गठन किया-सीएम योगी,3 वर्षो में मोदी सरकार ने कल्याणकारी योजनाएं चलाई-योगी,गरीब की झोपड़ियों में रसोई गैस पहुंचाई-सीएम योगी,स्टैंडअप और स्टार्टअप योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो-योगी,युवाओं को स्वालंबित बनाने पर कार्य हो रहा-सीएम योगी,प्रदेश के विकास के लिए सबको सहयोग करेंगे-सीएम योगी,दिव्यांगो तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए सहयोग करें-सीएम⁠⁠⁠⁠

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...