Skip to main content
हुसैन डे

             हुसैन डे सेलिब्रेशन एण्ड वेलफेयर सोसाईटी के भण्डारे में उमड़े श्रृद्धालु
लखनऊ,23 मई। हुसैन डे सेलिब्रेशन एण्ड वेलफेयर सोसाईटी लखनऊ के तत्वावधान में 23 मई को नगर निगम मुख्यालय पर प्याऊ एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। हिन्दु मुस्लिम, सिख्ख ईसाई की एकता और गंगा जामुनी तहजीब की पहचान बन चुका यह भण्डारा नगर में इसी परम्परा को आगे बढ़ाने वालों अन्य भण्डारों के लिए मार्ग दर्शक के रूप में जाना जाता है। इस भण्डार और प्याऊ के मुख्य अतिथि महापौर नगर निगम श्री सुरेश चन्द्र अवस्थी ने आज इसका विधि विधान से शुभारम्भ किया। इस दौरान नगर आयुक्त श्री उदयराज सिंह, श्री नंद लाल सिंह एवं श्री पी.के. श्रीवास्तव अपर नगर आयुक्त के अलावा नगर निगम के सभी प्रशासनिक अधिकारी भण्डारे में शामिल होने के साथ स्वंय प्रसाद वितरण करने के उपरान्त भण्डारें का प्रसाद ग्रहण किया।  हुसैन डे सेलिब्रेशन एण्ड वेलफेयर सोसाईटी  अध्यक्ष आनंद वर्मा और महामंत्री सै.कैसर रजा ने बताया कि भण्डारे के दौरान ही नगर निगम परिसर में सकीर्तन सुन्दर काण्ड का वाचन किया गया। इस दौरान भण्डारे में जहाॅ प्रसाद के स्वरूप पूडी सब्जी और चावल छोला वितरित किया गया वही इसके उपरान्त मिष्ठान स्वरूप बूदी और शीतल जल परोसा गया। सुबह दस बजे शुरू हुआ यह भण्डारा एक गति के साथ शाम पाॅच बजे तक निरन्तर चलता रहा। इस भण्डारे खासियत यह रही कि इस भण्डारे में हिन्दुओं के साथ मुस्लिम, सिख्ख, ईसाई और जैन समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रसाद वितरण से लेकर अन्य सभी कार्यो में इनकी भागीदारी समुचित रही।

 

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...