Skip to main content


                लखनऊ,22 मई 2017।  नगर निगम कर्मचारी संघ ,लखनऊ के तत्वावधान में आज नगर निगम के हाल में नेत्र शिविर का निःशुल्क आयोजन आईकेयर डाॅट काम आरियटल शाप के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान लगभग 150 लोगों का निःशुल्क परिणाम के बाद उन्हे ऐतिहात तथा आॅखों की सुरक्षा की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान डाॅ. शिवम त्रिपाठी और टीआर आप्टो यूनूफ खाॅ ने आने वाले लोगों का पंजीयन कर उनका परीक्षण कर उन्हें उचित सलाह दी। शिविर का उद्धाटना जोनल अधिकारी जोन एक अशोक सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अरविन्द्र राॅव, अधीक्षक अधिष्ठान दिनेश वर्मा की उपस्थित में हुआ। इस दौरान डाॅत्र. शिवम त्रिपाठी ने कहा कि गर्मी के दौरान आम तौर से मोतियाबिंद,अपवर्तक त्रुटि,आँख की जन्मजात असंगति,ऑप्टिक एट्रॉफी,कॉर्निअल रोग,कांचबिंदु,रेटिनल रोग, एम्ब्लिओपिक जैसी आॅखों की बीमारिया आम है। जैसे ही आॅखों में किसी प्रकार की दिक्कत हो, चिकित्सक से अवश्य सलाह ले।उन्होनेे बताया कि  वर्तमान में लगभग 3.7 करोड़ लोग दृष्टिहीन हैं एवं 12.4 करोड़ लोग गंभीर रूप से दृष्टि-विकार से पीड़ित हैं। दृष्टिहीनता उत्पन्न करनेवाली स्थितियों के बचाव या त्वरित उपचार से 80 प्रतिशत मामलों में अन्धवत्व से बचा जा सकता है।विश्व के नब्बे प्रतिशत दृष्टिहीन लोग विकासशील देशों में रहते हैं।विश्वभर के दृष्टिहीनों में दो-तिहाई से अधिक महिलाएं हैं।विश्व के एक-चैथाई दृष्टिहीन लोग भारत में रहते हैं। अर्थात, 9-12 लाख लोग लगभग 70 प्रतिशत दृष्टिहीन लोग भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं जहां आँखों की अच्छी देखभाल उपलब्ध नहीं है। इस दौरान नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने कहा कि जब शासकीय सेवक शारीरिक एवं आर्थिक रूप से परिपूर्ण होगा तो वह अपनी कार्यक्षमता का बेहतर प्रदर्शन कर सकेगा। उन्होंने इस दौरान सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार को प्रति वर्ष अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण के निःशुल्क शिविर का आयोजन कराये।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...