Skip to main content
बड़ी खबरें

   --------------------------------------------------------

   --------------------------------------------------------



✨ ग्रेटर नोएडा-जेवर मामले पर एसएसपी लव कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस,पीड़ितों के बयान के आधार पर करेंगे कार्रवाई-एसएसपी,जो सुबूत मिले हैं उनपर हम काम कर रहे-एसएसपी,घटना एक्सप्रेस-वे की नहीं, जुड़ी हुई रोड के पास की-एसएसपी,जांच की चीजों को हम शेयर नहीं कर सकते-एसएसपी पीड़ितों की गाड़ी पंचर होने के बाद कार से उतरे थे-एसएसपी,घटना का समय 1.38 बजे के करीब का है-एसएसपी,2.31 बजे तक  लखनऊ कंट्रोल रूम को सूचना दी गई-एसएसपी,हमे सूचना मिलने के बाद हमने तुरंत कार्रवाई शुरू की-एसएसपी,2.32 मिनट के बाद हमने कार्रवाई शुरू कर दी-एसएसपी 3.36 मिनट पर पुलिस गोली लगे व्यक्ति को लेकर अस्पताल रवाना हुई,पुलिस के वाहनों को देखने के बाद ही पीड़ितों ने चिल्लाना शुरू किया,पुलिस के पहुंचने पर बदमाश मौके से भागने लगे-एसएसपी गैंगरेप मामले में पीड़ितों की हिस्ट्री की जांच की गई-डॉक्टर,पीड़ितों की शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे-डॉक्टर,एक महिला के हाथ पर थोड़ा कट का निशान मिला-डॉक्टर,जांच में रेप से सम्बंधित सुबूत नहीं मिले-डॉक्टर


✨ लखनऊ-गैगरेप मामले में गायत्री की जमानत खारिज,विकास वर्मा और पिंटू सिंह की भी जमानत खारिज,गायत्री प्रजापति का जमानत आदेश हाईकोर्ट ने किया निरस्त,हाईकोर्ट ने कहा ADJ कोर्ट ने जमानत देने में जल्दबाजी की,राज्य सरकार की जमानत निरस्त करने की याचिका मंजूर की,गैंगरेप मामले में एडीजे कोर्ट ने गायत्री को दी थी जमानत


✨ लखनऊ-शकुंतला मिश्रा विवि के छात्र योग दिवस में होंगे शामिल,पीएम मोदी संग योग करेंगे यूनिवर्सिटी के छात्र,रमाबाई पार्क में है कार्यक्रम


✨ फर्रुखाबाद-जिलाधिकारी ने 9 काटेदारों का दुकानें की निलंबित,दुकानें निलंबित होने पर कोटेदारों में मचा हड़कम्प,ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने की कार्रवाई


✨ पीलीभीत-सुनगढ़ी इलाके में बवाल का मामला,डीएम ने नायब तहसीलदार अनुराग को हटाया,सुनगढ़ी इलाके में धारा 144 लागू की गई,सड़क निर्माण को लेकर सुनगढ़ी में हुआ था बवाल


✨ फर्रुखाबाद-मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का बयान -

सहारनपुर के आरोपियों पर कार्रवाई कर रहे हैं-मौर्या,जेवर में हुई घटना में पुलिस जांच कर रही है-स्वामी प्रसाद,ई-टेंडरिंग से पारदर्शिता आएगी-स्वामी प्रसाद मौर्या


✨ हापुड़-सीएमओ कार्यालय पर एंबुलेंस और शव वाहन बने कबाड़,सालों से खड़े वाहनों को सीएमओ ने नहीं कराया ठीक,शवों को किराये के वाहनों में ले जाने को मजबूर लोग


✨ बाराबंकी-मारपीट के बाद किशोरी से हैवानियत का मामला,पुलिस ने हैवानियत करने वाले पिता,पुत्र को किया अरेस्ट,बच्चों के झगड़े के बाद पिता,पुत्र ने किशोरी से की थी हैवानियत,जैदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा


✨ गोरखपुर-बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में सीएम योगी का बयान,अधिवक्ताओं को सुविधाएं देने का प्रयास करेंगे-सीएम,अधिवक्ताओं की समस्याएं दूर करेंगे-योगी


✨ ग़ाज़ीपुर-ट्रक से कुचल कर 2 भाइयों की मौत,सड़क किनारे पैदल जा रहे थे दोनों भाई,बहरियाबाद क्षेत्र के बाजार की घटना



✨ लखनऊ-इंदिरा नगर में कलयुगी बेटे द्वारा मां बेटी की हत्या का मामला

,हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने में मददगार 2 आरोपी गिरफ्तार,हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने बक्शी तालाब जा रहा था हत्यारोपी बेटा,इंदिरानगर पुलिस ने किया मुख्य आरोपी के 2 दोस्तों को गिरफ्तार


✨ सहारनपुर-पुलिस ने घुमंतु जाति गिरोह के 5 बदमाशों को पकड़ा,1 दर्जन से ज्यादा लूट की घटनाओं में चल रहे थे वांछित,नागल थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की टीम ने किया अरेस्ट

मथुरा-सांसद हेमामालिनी का बयान-मोदी सरकार के 3 सालों में कई बड़े फैसले हुए-हेमामालिनी


✨ शामली-तेज रफ्तार स्कूल बस खाई में पलटी,आधा दर्जन छात्राएं घायल, अस्पताल में भर्ती कराई गईं,झिंझाना थाना क्षेत्र में मेरठ रोड पर हुआ हादसा,बलवंती देवी बालिका इंटर कालेज की है स्कूल बस


✨ लखनऊ-आखिरकार बुर्दा ड्रक कंपनी को ही किताबों का टेंडर,तमाम लिखा पढ़त के बावजूद मंत्री ने दी टेंडर को मंजूरी,260 करोड़ से ज्यादा का है बेसिक शिक्षा विभाग का टेंडर,शुरु से ही चहेती कंपनी को टेंडर देने की हो रही थी कवायद,निदेशक ने पहले रेट उचित न होने की कही थी बात,शासन के कुछ लोग बुर्दा ड्रक कंपनी को टेंडर के पक्ष में थे,रत्ती भर मोलभाव के बाद शासन को भेजा था नया प्रस्ताव,निविदा समिति के रिटेंडर के प्रस्ताव को भी किया नजरअंदाज


✨ मेरठ-अब नहीं हो सकेगी पेट्रोल पम्पो पर घटतौली,इंजिनयरिंग के छात्र ने बनाई अनोखी डिवाइस,डिवाइस से गाड़ी में डलने वाले फ्यूल का लगेगा पता,IIMT के छात्र ताहिर ने 3 साथियों के साथ किया अविष्कार


✨ अम्बेडकरनगर-सब इंस्पेक्टर पर दुराचार का केस दर्ज,सब इंस्पेक्टर पर पिस्टल की नोक पर दुराचार का आरोप,उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा,आरोपी सब इंस्पेक्टर बीमारी के बहाने छुट्टी लेकर फरार,अकबरपुर कोतवाली में पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुआ केस



✨ लखनऊ-लखनऊ में बीकेटी में भू-माफिया टास्क फोर्स ने कसी कमर,BKT एयरफोर्स स्टेशन के आस-पास से हटेंगे अवैध कब्जे,एयरफोर्स स्टेशन के 100 मीटर के दायरे से हटेगा अतिक्रमण,कार्रवाई के लिए एसडीएम, डिप्टी एसपी और पीएसी तैनात


✨ लखनऊ-गायत्री प्रजापति का जमानत आदेश हाईकोर्ट ने किया निरस्त,हाईकोर्ट ने कहा ADJ कोर्ट ने जमानत देने में जल्दबाजी की,राज्य सरकार की जमानत निरस्त करने की याचिका मंजूर की,गैंगरेप मामले में एडीजे कोर्ट ने गायत्री को दी थी जमानत


✨ गोरखपुर-सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी के लिए रवाना,वाराणसी में रात्रि विश्राम करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी रवाना हुए सीएम योगी



✨ चित्रकूट-करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का काम अधूरा,2017 में बनकर तैयार होना था बस स्टेशन ,9 करोड़ 34 लाख की लागत से बन रहा बस अड्डा,शहर के बेड़ी पुलिया के पास बन रहा बस स्टेशन


✨ वाराणसी-सीएम के आगमन को लेकर स्वतंत्रा भवन में तैयारियां पूरी,सम्मेलन के लिए भगवा रंग में रंगा बीएचयू के स्वतंत्रता भवन,लगभग 1000 ग्राम प्रधान सम्मेलन में करेंगे शिरकत

✨ शाहजहांपुर-आबकारी विभाग टीम ने करोड़ों की अवैध शराब पकड़ी,पंजाबी ढाबे से करोड़ों की शराब, 3 टैंकर, कारें बरामद,यूपी सरकार लिखी गाड़ियों से होती थी शराब सप्लाई,4 लोग गिरफ्तार, मुख्य शराब तस्कर हुआ फरार,रोजा थाना क्षेत्र में पंजाबी ढाबे पर चल रहा था खेल

✨ दिल्ली-अखिलेश यादव से मिले अहमद पटेल,गुलाम नबी आजाद,पंडारा रोड निवास पर हुई मुलाकात मुलाकात में राष्ट्रपति चुनावों और गठबंधन को लेकर चर्चा

✨ महोबा-अवैध पत्थर खनन के अड्डे पर प्रशासन का छापा,एलएनटी मशीन,3 डंपरों को टीम ने किया सीज,पहाड़ पर चल रहा था पत्थर का अवैध खनन,शहर कोतवाली के जुझार पहाड़ा का मामला


✨ चित्रकूट-परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का दौरा,चित्रकूट में रात्रि विश्राम करेंगे स्वतंत्र देव सिंह,कल संतों के साथ बैठक करेंगे परिवहन मंत्री


✨ बलिया-जिला अस्पताल में अव्यवस्था से मरीज परेशान,स्ट्रेचर न मिलने पर घिसट कर जा रहे मरीज कई तिमादार पीठ पर लादकर ले जा रहे मरीज,मंत्री ने निरीक्षण में व्यवस्था सुधारने के दिये थे निर्देश


✨ वाराणसी-सर्किट हाउस पहुंचे सीएम योगी,थोड़ी देर में कटिंग मेमोरियल स्कूल जाएंगे सीएम,प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे सीएम योगी

✨ गाजियाबाद-गैस एजेंसी में घुसकर दिनदहाड़े हुई लूटपाट,3 बदमाश 55 हजार कैश लूटकर हुए फरार भोजपुर थाना क्षेत्र की घटना

✨ रामपुर-फ़र्ज़ी निकला गैंगरेप का आरोप,महिला को 10 हज़ार देकर करवाया था गैंगरेप का मुकदमा 25 मई को तीन अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया था मुक़दमा,मुक़दमा दर्ज कराने वाली महिला सहित सात आरोपी गिरफ्तार,रामपुर के बिलासपुर का मामला

✨ लखनऊ-29 मई को आ सकता है UPSEE का रिजल्ट,प्रदेश के इंजीनियरिंग,मैनेजमेंट,फार्मेसी कालेजों का रिजल्ट,एकेटीयू जारी करेगा UPSEE का रिजल्ट


✨ लखनऊ,एलयू ने शासन को भेजा 13 साल का फ्यूचर प्लान,पहले साल में शासन से मांगे 60 करोड़ रुपए,7 साल में एलयू में एग्रीकल्चर व मेडिकल की पढ़ाई कराने का प्रस्ताव

✨ लखनऊ-29 मई को सपा का प्रदेशव्यापी विरोध-प्रदर्शन,कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर जिला मुख्यालयों पर होगा प्रदर्शन,सभी जिलाध्यक्षों की अगुवाई में होगा प्रदर्शन,राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे जिलाध्यक्ष

✨ रामपुर-ट्रेन हादसे में हुए दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों में लगी आग,अप्रैल माह में हुआ था रामपुर में ट्रेन हादसा अज्ञात कारणों से लगी डिब्बों में आग,दमकल ने आग पर पाया काबू,सिविल लाइन के कोसी के पुल के पास की घटना

Comments

Popular posts from this blog

बेमेल गठबंधन से अंधकार की ओर जा रहा विपक्ष - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ 07 जून 2018 , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने दो दिवसीय मुरादाबाद एवं सम्भल जिलों में प्रवास के दौरान दूसरे दिन मुरादाबाद जिला एवं महानगर की समन्वय बैठक का मार्गदर्शन किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा ने प्रदेश में पिछले 14 वर्ष तक राज किया है, अब विपक्ष मोदी जी की लोकप्रियता और उनके 4 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यो से घबराकर बेमेल गठबन्धन करके अपनी पार्टियों को अंधकार की ओर ले जा रहा हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जब बंगले खाली हुए तब सभी ने देखा की उनके बंगलों के सामने राजा-रानी के महल भी फेल है।  प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ता ग्राम चैपाल अभियान के तहत गांवों में प्रवास पर जा रह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है, आपने कई चुनाव पार्टी को जिताएं है, आप सभी कार्यकर्ता...

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...

SC ST एक्ट के विरोध में उतरे सामाजिक संगठन

फैजाबाद - देश के समस्त राष्ट्रवादी संगठनों के बैनर तले आयोजित फैजाबाद प्रेस क्लब की विचार गोष्ठी में आए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एससी एसटी एक्ट व प्रमोशन में आरक्षण का विरोध करते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग दोहराते हुए उसका प्रस्ताव पास किया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता चाणक्य परिषद के संरक्षक पंडित कृपानिधान तिवारी व संचालन सामाजिक कार्यकर्ता संजय महिंद्रा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर एच बी सिंह रहें। आगामी 19 अगस्त को सभी राष्ट्रवादी संगठनों द्वारा कानून का स्वरुप ले चुके एस सी एस टी एक्ट के विरोध में जिले में एक बड़ा मार्च निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिसमें 10 हजार लोगों को भाग लेने की रणनीति तैयार की गई । गोष्ठी में प्रमुख रूप से धर्म सेना के संस्थापक संतोष दुबे हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडे अधिवक्ता कमलेश सिंह राम भरत पांडे सुरेंद्र दुबे द्विवेदी अवकाश प्राप्त पुलिस अधीक्षक सहदेव सिंह एवं प्रीतम सिंह सामाजिक कार्यकर्ता वेद राजपाल विनीता पांडे मनोज सिंह श्याम लाल साहू श्रवण कुमार द्विवेदी पाटेश्वरी सिं...