Skip to main content
प्रेस आमन्त्रण पत्र : गधे के साथ धरना कल

आदरणीय महोदय,

सादर संज्ञान में लाना है कि RTI एक्टिविस्टों द्वारा आने वाले कल उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग में वर्तमान में कार्यरत मुख्य सूचना आयुक्त समेत सभी सूचना आयुक्तों के विरोध में तथा उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग में रिक्त पड़े 2 पदों पर पारदर्शी रीति से नियुक्ति करने की मांग के लिए निम्नलिखित 3 स्थानों पर ‘गधे’ के साथ  धरना प्रदर्शन किया जायेगा और जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा  l

कार्यक्रम का विवरण निम्नवत है :

दिनांक : 20-04-17

दिन   : बृहस्पतिवार

स्थान  :

1)   उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग ‘आरटीआई भवन’ विभूतिखंड गोमतीनगर,लखनऊ के मुख्य द्वार के बाहर की सड़क के डिवाइडर पर मुख्य द्वार के सामने पूर्वाह्न 11:00 बजे से 12:00 बजे दोपहर तक l

2)   लक्ष्मण मेला मैदान, धरना स्थल, लखनऊ अपराह्न 01:00 बजे से 03:00 बजे अपराह्न तक l

3)   लखनऊ के जिलाधिकारी आवास के सामने, सड़क के दूसरी ओर रवीन्द्र नाथ टैगोर की मूर्ति के सामने   - 04:00 बजे से 05:00 बजे अपराह्न तक l

आपसे सादर अनुरोध है कि उपरोक्त कार्यक्रम के कवरेज हेतु आप अपने समाचार-पत्र / न्यूज़ चैनल की ओर से अपने सम्मानित छायाकार/ संवाददाता / कैमराटीम/ फोटोग्राफर/ रिपोर्टर को भेजने की कृपा करे ताकि यूपी में पारदर्शिता और जबाबदेह लोक-प्रणाली बिकसित करने की हमारी मुहिम के तहत किया जा रहा हमारा यह कार्यक्रम आपके माध्यम से जन-जन तक पंहुचकर अपने उद्देश्य में सफल हो सके l

सादर l

उर्वशी शर्मा

समाजसेविका
मोबाईल न० 9369613513, 8081898081
*लखनऊ अपडेट*

*महंगे शौक और मोहब्बत ने बनाया मुजरिम*

राजधानी लखनऊ के पॉश इलाको में आये दिन लूट और चैन स्नैचिंग जैसी घटना की वजह से लोगो का जीना दूभर करने वाले गिरोह के सदस्यों को आज आशियाना पुलिस ने C.O Cantt के नेतृत्व में धर पकड़ करने में
सफलता हासिल की।
पकड़े गए तीन युवको में से दो युवक छात्र है और एक युवक प्राइवेट चालक है।

साथ ही बताते चले कि बरामदगी में
1-दो सोने के चैन कीमत लगभग(40000)
2-नौ मोबाइल कीमत लगभग (12000)
3-2500 ₹ नगद।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...