Skip to main content
क्वीन मेरी में युवती ने दिया तिड़वा बच्चों को जन्म, तीनों बच्चें स्वस्थ्य
लखनऊ । राजधानीवासियों के लिये सोमवार का दिन नये सप्ताह के शुभारम्भ के साथ खुशियां भी लेकर आया । काफ़ी दिनों बाद राजधानी को एक ऐसी खुशखबरी मिली जिसने महिलाओं और पुरुषों को रोमांचित कर दिया । राजधानी के क्वीन मेरी अस्पताल में सोमवार को राहुल और नैंसी के घर तिड़वा बच्चों ने जन्म लिया । जुड़वा बच्चें ही यदाकदा जन्म लेते है और यदि तिड़वा बच्चें पैदा हो जाये तो ये बहुत ही बड़ी खुशखबरी की बात है । एक साथ तीन बच्चों के जन्म लेने की खबर तुरंत ही सोशल मीडिया पर वाइरल हो गयी । आनन फानन में क्वीन मेरी अस्पताल पहुंचे मीडिया कर्मियों को अस्पताल प्रशासन ने अन्दर नहीं जाने दिया ।
त्रिवेणी नगर निवासी तिड़वा बच्चों के पिता राहुल सोनकर ने बताया कि उनकीं उम्र लगभग 30 वर्ष है और इन तीन बच्चों से पहले उनकें एक पुत्री भी है जिसकी उम्र साढ़े तीन साल की है । दूसरे प्रसव में एक साथ तीन बच्चें होने की बात बतातें हुए राहुल ने बताया कि उनकीं पत्नी नैंसी सोनकर उम्र लगभग 26 वर्ष ने गर्भ के आठवें महीने में तीन बच्चों को जन्म दिया है और तीनों बच्चें स्वस्थ्य है । नैंसी के आज हुए तीन बच्चों में एक पुत्र और दो पुत्रियां है जिन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है । राहुल ने कहा कि तीन बच्चों की खबर सुन कर पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी है और हर तरफ से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे है । बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में बतातें हुए राहुल सोनकर ने कहा कि डॉक्टरों ने कहा है कि दो बच्चों को जल्दी ही घर ले जा सकते है और एक बच्चा कुछ दिनों तक गहन चिकित्सा में रहेगा ।
सिजेरियन अॉपरेशन से जन्में इन बच्चों की खबर प्राप्त करने के लिये जो पापड़ बेलने पड़े उसका दर्द इस फोटो को प्राप्त करते ही मिट गया । 

Comments

Popular posts from this blog

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...