Skip to main content

rajpal



                              राज्यपाल ने संस्कृति उत्सव का उद्घाटन किया
लखनऊ- उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज संत गाडगे प्रेक्षागृह में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय संस्कृति उत्सव का उद्घाटन किया। अपने उद्घाटन सम्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि संस्कृति उत्सव 17 मार्च से 19 मार्च तक चलेगा और 19 मार्च को शाम 5 बजे प्रदेश में नये मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमण्डल का शपथ ग्रहण समारोह भी कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित किया जायेगा। 

राज्यपाल ने संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश संस्कृति की दृष्टि से सम्पन्न प्रदेश है। दिल्ली देश की राजनैतिक राजधानी है, मुंबई आर्थिक राजधानी है, काशी सांस्कृतिक राजधानी है और लखनऊ कला और संस्कृति की राजधानी है। यहाँ विविध कला और भाषा हैं। यहाँ की अवधी पाक कला भी अपनी विशेषता रखती है। उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों से आये कलाकार लखनऊ की विशेषताओं का भी लाभ उठायें। 

श्री नाईक ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें हरियाणा के संस्कृति विभाग तथा भारत सरकार के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र भी परस्पर सहयोगी हैं। तीन संस्थाओं का एक साथ कार्यक्रम करना त्रिवेणी संगम जैसा है। इस तीन दिन के उत्सव में बहुत कुछ देखने को मिलेगा। उन्होंने उत्सव में सम्मिलित होने आये सभी कलाकारों का अभिनंदन किया। 

राज्यपाल ने कहा कि होली का उत्सव कुछ दिन पूर्व समाप्त हुआ है। कुछ दिनों के बाद भारतीय नववर्ष प्रारम्भ होगा। उन्होंने सभी को आने वाले नववर्ष की बधाई देते हुये कहा कि संस्कृति और कला अपनी पहचान होती हैं। देश में 64 से ज्यादा कलाएं विद्यमान हैं जैसे चित्रकला, शिल्पकला और संगीतकला आदि। ऐसे आयोजन से कलाकारों के ज्ञान का विस्तार होता है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान की दृष्टि से इस तरह के आयोजन निरन्तर आयोजित होते रहने चाहिये।

इससे पूर्व राज्यपाल ने कला प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में श्री राजेश पाल की जादूगरी तथा प्राचीन अवधी लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर श्री अच्छे लाल सोनी, सचिव संस्कृति श्री हरिओम, कुलपति भातखण्डे सुश्री श्रुति सडोलीकर काटकर, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की संयुक्त निदेशक श्रीमती अनुराधा गोयल सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
रिपोर्टर- सुधीर वर्मा

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
योगी की अयोध्या को 350 करोड़ की सौगात, बोले- बातचीत से निकले राम मंदिर का हल* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंच चुके हैं। आठ घंटे तय कार्यक्रमों में फैजाबाद से अयोध्या और अयोध्या से फैजाबाद दो बार अप-डाउन करेंगे। साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में पूजन और दर्शन क‌िए। योगी के वहां पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद रामलला के ल‌िए रवाना हो गए। राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम राम की पैढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सरयू की पूजा और आरती की। बता दें क‌ि इस दौरान नदी के बीच-बीच में नाव से सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में पहुंचे सीएम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा क‌ि यहां आना मेरा सौभाग्य है। नेत्र विशेषज्ञों को अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चिकित्सा सुव‌ि‌धाएं देनी चाह‌िए। सीएम ने कहा, कुछ लोगों ने अयोध्या में रामलीला बंद कर दी थी। अब ये अनवरत चलती रहेगी क्योंक‌ि जहां रामलीला होती है वहीं राम जी का वास होता है और अयोध्या तो राम जी की नगरी है। उन्होंने कहा, अयोध्या की हम...

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...