मथुरा - आज सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा सप्ताह के अंतर्गत शगुन मैरिज होम मथुरा पर समापन किया गया समापन के अवसर पर एआरटीओ राजेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा सड़क पर चलते समय हम सभी की जिम्मेदारी है दुर्घटनाएं ना हो इसके लिए हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा और यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर चलना पड़ेगा एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय मनोज मिश्रा ने कहा आज सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतर युवाओं की जान जा रही है युवाओं को सोचना पड़ेगा कि हम सड़क पर चलते समय अपने को और दूसरों को दोनों को सुरक्षित करते हुए चलें इसलिए आज सभी लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा वाहन को लेकर घर से निकलते समय टू व्हीलर पर हेलमेट और फोर व्हीलर पर सीट बेल्ट का हम इस्तेमाल करें तो दुर्घटनाएं में जनहानि कम हो सकती है इसके लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा l ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता कि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा महिलाओं को भी चाहिए कि वह भी वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने के साथ परिवार का कोई सदस्य जब भी घर से वाहन लेकर बाहर लेकर निकले तो उसको यातायात नियमों के प्रति प्रेरित करें जिससे नई जागरूकता समाज में आएगी l जिलाध्यक्ष बृजेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि हमारी समिति समय समय पर जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है l कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्य प्रदेश महासचिव मनीष दयाल ने का अगर अपनी और दूसरों की जान बचानी है तो सभी को यातायात नियमों का पालन करना पड़ेगा अन्यथा सड़क हादसे आज दिन भर ते रहेंगे हम सब की जिम्मेदारी है कि हम यातायात के नियमों का पालन करते हुए अपने शहर को सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए सभी लोगों के सहयोग करें l कार्यक्रम के अंत में परिवहन विभाग मथुरा द्वारा सहयोगी संस्था ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, मुख्य महासचिव मनीष दयाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा, प्रदेश महासचिव सतीश शर्मा का एआरटीओ राजेश कुमार सिंह व एआरटीओ मनोज मिश्रा के द्वारा बुके देकर शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में आर बी चौधरी ,सतीश शर्मा ,हेमंत अग्रवाल ,मुकेश शर्मा ,विपिन जग्गी ,राहुल सक्सेना, श्याम सुंदर गौतम ,मनिंद्र श्याम शर्मा, धनंजय तिवारी ,अशोक शर्मा ,प्रवीण कुमार शर्मा ,अश्वनी शर्मा अर्पिता जैन, तेजस वर्मा, राहुल परिहार नमन उपाध्याय ,अभिषेक चंदेल, हुकुम सिंह सौरभ सारस्वत मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

Comments
Post a Comment