लखनऊ -आज दिनांक 25-12-2018 को क्रिसमस/नववर्ष त्योहारो को दृष्टिगत रखते हुए एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतेजमात किये गये है। एसएसपी लखनऊ द्वारा समस्त पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी प्रभारी निरीक्षक,थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिये गये है, कि जनपद लखनऊ में पड़ने वाले *शॉपिंग मॉल, भीड़-भाड़ वाले स्थान, मंदिर, चर्च, आदि मुख्य मार्ग-प्रमुख चौराहों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरों द्वारा पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी, तथा सादे वस्त्रो में भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो संदिग्ध वस्तु-संदिग्ध व्यक्तियों पर बराबर नजर रखेगी व साथ ही PAC बल को भी लगाया गया है, व सुगम यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है जिससे यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे, व सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में शॉपिंग मॉल, भीड़- भाड़ वाले स्थानो, बाजार इत्यादि जगहों पर डॉग स्क्वायड व बम डिस्पोजल दस्ते की तैनाती भी की गई है, जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी।इसी क्रम में एसएसपी लखनऊ द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने व हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं, जिसके अनुपालन में सम्बंधित द्वारा शराब की दुकानों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध ब्रेथ ईनालाइजर लगाकर चेकिंग कर चालान की कार्यवाही की जायेगी व शराब पीकर हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।
Comments
Post a Comment