Skip to main content

लखनऊ उन्नति फाउंडेशन के संयोजन में 12 प्रतिभागियों ने अपना परचम लहराया


लखनऊ -उन्नति फाउंडेशन के संयोजन में 12 प्रतिभागियों ने अपनी अपनी कला क्षेत्र में माहिर लखनऊ शहर के साथ छोटे शहरों से भी आए लोगों ने अपना परचम लहराया। उन्नति फाउंडेशन (जो समाज सेवा में समर्पित युवाओं का एक संगठन है , समाज के विभिन्न वर्ग के प्रतिभावान बच्चो की प्रतिभा को निखारने के प्रति संकल्पबद्ध है ) के संस्थापक रोहित सिंह की अध्यक्षता मेंविगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वच्छ्ता, स्वास्थ्य,शिक्षा,सुरक्षा के स्लोगन के साथ यू०पी० उन्नति स्टार्स फ़ैशन के क्षेत्र तथा सिंगिंग,डांसिंग,पेंटिंग में रुचि रखने वाले बच्चे जो कि लखनऊ,कानपुर,बनारस,गोरखपुर,सीतापुर,बहराइच,इलाहाबाद, शाहजहापुर,बरेली,उन्नाव जैसे जिलो से खोजते हुए 12 प्रतिभावान प्रतिभागियों को यू०पी० उन्नति स्टार्स 2018 के खिताब से उन्नति फाउंडेशन के गुरुओं द्वारा मि० यू०पी० स्टार 2018 में मुदित गुप्ता (लखनऊ) 1st रनर अप अक्षत गुप्ता,2nd रनर अप..नोमान शेख मिस यू०पी० स्टार मुस्कान सिंह(सीतापुर) 1st रनर अप स्नेह पाठक,2nd रनर अप ज्योति सिंह( गोरखपुर ) यू०पी० डांसिंग स्टार 2018 प्रियांशी शर्मा(लखनऊ),कृति भल्ला (सीतापुर) यू०पी० सिंगिंग स्टार 2018 गौरांग द्विवेदी( कानपुर),निकेतन झा( कानपुर ) यू०पी० पेन्टिंग स्टार 2018 प्रांजलि( सीतापुर ),मिताली सिंह (कानपुर)नवाजा गया है। सौम्या शर्मा(mrs galaxy 2018)ने मि०&मिस यू०पी० उन्नति स्टार को ताज पहनाकर ताजपोशी की और ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह,कुलपति मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय मारुख मिर्जा और पवन सिंह चौहान (चेयर पर्सन SR institude) ने सेशे पहनाकर विजेताओं की हौसला अफजाई करते हुए पुरष्कृत किया और भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह ने उन्नति फाउंडेशन के लिए अपना सहयोग देने के लिए भी आश्वाशन दिया ।। जूरी मेंबर जया तिवारी(first female rock band founder) मालविका हरिओम(बॉलीवुड गायिका और लेखिका ) किशोर चतुर्वेदी जी(बॉलीवुड गायक सम्राट, स्वाति रिजवी( बॉलीवुड गायिका),सौम्या शर्मा(Mrs India Galaxy 2018 सम्मानित) अम्रित सिन्हा (Dance choreographers),डॉ तूलिका साहू ( नेशनल रिकॉर्ड साहू ) शीघ्र ही इन विजेताओं को उत्तर प्रदेश के गवर्नर श्री राम नाईक जी से गवर्नर हाउस में भेंट और उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त होगा ।

रिपोर्ट - शिवम्

Comments

Popular posts from this blog

बेमेल गठबंधन से अंधकार की ओर जा रहा विपक्ष - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ 07 जून 2018 , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने दो दिवसीय मुरादाबाद एवं सम्भल जिलों में प्रवास के दौरान दूसरे दिन मुरादाबाद जिला एवं महानगर की समन्वय बैठक का मार्गदर्शन किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा ने प्रदेश में पिछले 14 वर्ष तक राज किया है, अब विपक्ष मोदी जी की लोकप्रियता और उनके 4 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यो से घबराकर बेमेल गठबन्धन करके अपनी पार्टियों को अंधकार की ओर ले जा रहा हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जब बंगले खाली हुए तब सभी ने देखा की उनके बंगलों के सामने राजा-रानी के महल भी फेल है।  प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ता ग्राम चैपाल अभियान के तहत गांवों में प्रवास पर जा रह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है, आपने कई चुनाव पार्टी को जिताएं है, आप सभी कार्यकर्ता...

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...
भारतीय सैनिकों पर हमला बरदाश्त नहीं करेगा चतुर्थ स्तम्भ : लखनऊ मीडिया सुकमा शहीदों की याद और भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिये पत्रकारों ने निकाला शांति और कैंडल मार्च  अशोक सिंह लखनऊ । शुक्रवार को राजधानी में एक अनोखा अन्दाज और रोष देखने में आया जब लखनऊ के मीडियाकर्मियों ने एक जुट हो कर भारतीय सैनिकों पर हो रहे हमलों का पुरजोर विरोध करते हुए सुकमा शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की । रोज दुनिया भर के प्रदर्शनों और मार्चों को कवर करने वाले पत्रकार स्वयं प्रदर्शन का हिस्सा बन गये । विभिन्न पत्रकार संघों, लखनऊ मीडिया के साथ मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरी महाराज तथा उम्मीद संस्था ने भी प्रदर्शन में भाग लिया । छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ पर हुए हमलें में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली अर्पित करने और कश्मीर में आये दिनों भारतीय सैनिकों पर होने वाले हमलों के विरोध में राजधानी के पत्रकारों ने शुक्रवार को शांति तथा कैंडल मार्च का आयोजन किया । राजधानी के प्रेस क्लब पर बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्र हुए और नक्सली हमलों की निन्दा पर प्रस्ताव पारित किया । प्रेस क्लब से हाथों मे...