लखनऊ - समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित बूथ कमेटियों के सम्मेलन के दौरान आज लखनऊ में पूर्व मंत्री रविदास मल्होत्रा ने ओसीआर बिल्डिंग में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान रविदास मल्होत्रा ने बताया कि गरीबों किसानों पिछड़ों दलितों एवं नौजवानों पर हो रहे भाजपा सरकार के अन्याय को सिर्फ एक ही शक्ति मिटा सकती है और वह शक्ति है वोट की। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों की पार्टी नहीं है, भाजपा किसानों की पार्टी नहीं है बीजेपी जाति- धर्म वाली पार्टी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस समय 31अक्तटूबर 2018 तक मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। सम्मेलन में आए हुए जूझारू कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं को इस दौरान भाजपा के झूठे वादों फरेवी जुमलों तथा जाति धर्म के नाम पर जनता को गुमराह करने की साजिस से बचाने के लिए देश तथा प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में प्रजातंत्र को बचाने के लिए और भाजपा से छुटकारा पाने के लिए समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने बूथ स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। इस अवसर पर विभिन्न विधान सभा क्षेत्रो से सैकडो की संख्या कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।174 विधान सभा क्षेत्र से पूर्व सभासद प्रत्यासी कमल किशोर यादव द्वारा बसो से दर्जनो की संख्या कार्यकर्ताओ को लाया गया। भागीरथ वार्ड अध्यक्ष अमरनाथ यादव आर एस यादव वकील रामलखन यादव नारद यादव वीरू यादव सुरेन्द्र यादव प्रदीप यादव समेत दर्जनो बूथ कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के सम्मेलन में उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment