Skip to main content

कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच की महारैली में विधानसभा का घेराव

लखनऊ,- कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच की महारैली में इको गार्डन पहुंची अप्रत्याशित भीड़ से उत्साहित मंच के नेताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का यह शंखनाद अब तक तक नही रूकेगा जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नही कर देती। सरकार इस बाॅत को अच्छी तरह से जानती है कि दिल्ली की कुर्सी के लिए रास्ता उत्तर प्रदेश से ही गुजरता है। उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली का यह प्रचण्ड रूप अब हर राज्य में दिखाई पड़ेगा। इसके बाद देश का कर्मचारी दिल्ली पहुंच गया तो सरकार की कुर्सी हिलना तय है। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी नेताओं ने कहा कि  देश के लगभग 2.50 करोड राज्य कर्मचारी और 32 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों की नई पेंशन योजना के तहत अब तक लगभग दस हजार करोड़ रूपये नई पेंशन के नाम पर केन्द्र और राज्य कर्मचारियों के नाम से लिए गए लेकिन इस बड़ी धनराशि का कोई लेखा जोखा सरकारों के पास नही है। वक्ताओं ने कहा कि अगर पुरानी पेंशन बहाल नही होती तो यह तय मानों की 2019 में केन्द्र सरकार उन लोगों को भी पेंशन न देने का ऐलान कर देगी जिन्हे देने का वायदा उसने किया है और जिन्हें वर्तमान में पेंशन मिल रही है। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी नेताओं ने कहा कि हम अपनी पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोर्चा खोल चुके है अब परिणाम की चिन्ता नही है। मंच का संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री शिवबरन सिंह यादव और इं. रविन्द्र श्रीवास्तव ने किया। 
                     मंच के सदस्यों ने घेर ली विधानसभा
महारैली में मौजूद 2.30 लाख शिक्षक कर्मचारी अधिकारियों  को सम्बोधित करते हुए कामरेड शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि इस जन सैलाब को देखकर सरकार यह समझ ले कि अब यह काॅरवा रूकने वाला नही है। सरकार को केन्द्र और राज्य कर्मचारियों को उनका हक ‘‘ पेंशन’’ तो देनी ही पड़ेगी। कर्मचारी अधिकारी महापरिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह ने अपने सम्बोधन में कर्मचारियों का उत्साहबर्धन करते हुए कहा कि अगर आप एक रहे तो बहुत जल्द सरकार पुरानी पेंशन बहाल करेगी। उत्तर प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के निखिल शुक्ला ने कहा कि सरकार की इस योजना से छोटे से लेकर बड़े स्तर तक के कर्मचारी नाराज है, लेकिन आला अफसर डर के मारे विरोध नही कर पा रहे है लेकिन अन्दर से वे भी हमारे साथ है। मंच के अध्यक्ष डा. दिनेश चंद शर्मा ने कहा कि यह तो सीधे सीेधे धोखा है। वे ऐसा नही कर सकते एक वर्ग को पेंशन मिलेगी और दूसरे को नही मिलेगी यह दोहरी नीति और कर्मचारी शिक्षक बर्दाश्त नही करेगें। मंच संयोजक हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि लम्बे अरसे से हम केन्द्र और राज्य सरकार को पुरानी पेंशन बहाली के लिए शांति पूर्ण तरीके से अनुरोध कर चुके है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए वर्ष 2013 में साइकिल रैली के माध्यम से भी सरकार को आगह किया गया है। अब अगर सरकार इस महारैली के बाद भी ठोस परिणाम देती तो सरकार और उसके कर्मचारियों और शिक्षकोंका टकराव तय माना जाए। मंच पूरे देश में भ्रमण कर चुका है, पुरानी पेंशन बहाली के लिए महौल बन चुका है अब फैसला सरकार को लेना है। अगर सरकार फैसला नही लेती तो परिणाम ठीक नही होगें। परिषद के संगठन मंत्री संजीव गुप्ता ने इस दौरान सरकार को चेतावनी दी कि अब कर्मचारी अकेला नही अधिकारी भी उसके साथ है। महारैली को अधिकारी महापरिषद के अध्यक्ष डा. एस.के. सिंह, इन्द्रासन सिंह, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष इं. राकेश त्यागी, डी.एन.सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अमरनाथ यादव, कामरेड़ आर.के. पाण्डेय, जे.पी. सिंह इनकम टैक्स, वीरेन्द्र तिवारी पोस्टल,एच.एन मिश्रा, शिक्षक संघ के संजय सिंह, एमएलसी राजबहादूर चंदेल, संजय मिश्रा, कांति सिंह,सुधीर पावर, हरिनाम सिंह, बलराम सिंह, बालकष्ण ओझा गुजरात,विष्णु तिवारी, अनुज शुक्ला,आईएन त्रिपाठी, एमएलसी उमेश द्वेदी,यादवेन्द्र मिश्रा, ओंकार नाथ तिवारी, रेनु शुक्ला, आनंद वर्मा, रामफेर पाण्डेय, त्रिलोक सिंह, एच.एन. मिश्रा, रामराज दुबे, सुरेश सिंह यादव, अमिता त्रिपाठी, अविनाश चंद श्रीवास्तव, वी.एस. डोलिया, बलराम सिंह, इं. दिवाकर राय, बी.के. कुशवाहा, इं. एस.पी. गुप्ता, इं. एस.डी. द्विवेदी, इं. ओ.पी. राय,डा. वी.एस. चैहान, नरेन्द्र नेगी, रामनागीना,राममूरत यादव, गौतम त्रिपाठी,प्रेम कुमार सिंह, सत्यप्रकाश मिश्रा, आदि ने सम्बोधित किया। 
उधर इको गार्डन में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच की आमसभा चल रही थी, एक प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मिले संदेश में मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा और मुख्य सचिव सहित शासन अफसरों के साथ वार्ता के लिए रवाना हुआ तो दूसरी तरफ वार्ता में कुछ सहमति न मिलने की आशंका के चलते हजार के करीब मंच के सदस्यों ने डिप्लोमा इंजीनियर्स और नगर निगम कार्मिकों तथा राजकीय वाहन चालक महासंध के सदस्यो के साथ विधान भवन का घेराव कर लिया। लगभग यह घेराव आधें घन्टे चला। इसकी सूचना जब मंच के संयोजक को मिली तो उन्होंने सदस्यों से अपील कर उन्हें घेराव रोकने का निर्देश दिया। इस घेराव में डिप्लोमा इंजीनियर्स के राजर्षि त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ला, दिवाकर गौतम,इं. दिवाकर राय, जी.एन. ंिसंह,राजेश वर्मा, रामवीर सिंह यादव,राजकरन पटेल, राजीव गंगवार, नगर निगम कर्मचारी संघ के आनंद वर्मा, मो. शोएब, शमील एखलाक, हेमन्त कुमार, शत्रोहन बालम्किी और राजकीय वाहन चालक संघ के त्रिलोक ंिसह, राजनीश सिंह, रमेश सिंह आदि ने हजारों लोगों के साथ विधान भवन का घेराव किया।

Comments

Popular posts from this blog

बेमेल गठबंधन से अंधकार की ओर जा रहा विपक्ष - डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

लखनऊ 07 जून 2018 , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने दो दिवसीय मुरादाबाद एवं सम्भल जिलों में प्रवास के दौरान दूसरे दिन मुरादाबाद जिला एवं महानगर की समन्वय बैठक का मार्गदर्शन किया। डा. पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा ने प्रदेश में पिछले 14 वर्ष तक राज किया है, अब विपक्ष मोदी जी की लोकप्रियता और उनके 4 वर्ष के जनकल्याणकारी कार्यो से घबराकर बेमेल गठबन्धन करके अपनी पार्टियों को अंधकार की ओर ले जा रहा हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जब बंगले खाली हुए तब सभी ने देखा की उनके बंगलों के सामने राजा-रानी के महल भी फेल है।  प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ता ग्राम चैपाल अभियान के तहत गांवों में प्रवास पर जा रह है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है, आपने कई चुनाव पार्टी को जिताएं है, आप सभी कार्यकर्ता...

जीवित मुर्दो का जन्मदाता राजस्व विभाग

  पेश हैं माई नेशन टीम की ख़ास रिपोर्ट                               अशोक सिंह विद्रोही /कर्मवीर त्रिपाठी/ सुधीर वर्मा की कलम से उत्तर प्रदेश - यह लोकतंत्र है साहब यहाॅ मुर्दे जिन्दा हैं।ये डिजिटल इंडिया के जिंदा मुर्दे अपने जैसे मुर्दो से ही नहीं अपितु देश के गृह मन्त्री  प्रदेश के  मुख्यमंत्रियों से भी समय - समय पर मिलते रहे हैं ।यह तथ्यहीन नहीं कह रहा हूं प्रमाण हैं। इस लोकतंत्र में आप और हम कब तक जीवित रहेगें? इसका लेखा-जोखा यमराज व महाकाल के इतर सरकार के राजस्व विभाग के पास ही है। राजस्व विभाग की असीम कृपा से देश भर में हजारों की संख्या में जीवित मुर्दे हो गये हैं। कहने का मतलब है कि इस लोकतंत्र में जीवित मुर्दो की तादात में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गयी है ।जिसके चलते इसी विभाग की कृपा से वर्षो पूर्व  एक संगठन "मृतक संघ   " खड़ा हुआ है। इसी मृतक संघ के अध्यक्ष  मृतक लाल बिहारी हैं। मृतक ...

SC ST एक्ट के विरोध में उतरे सामाजिक संगठन

फैजाबाद - देश के समस्त राष्ट्रवादी संगठनों के बैनर तले आयोजित फैजाबाद प्रेस क्लब की विचार गोष्ठी में आए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एससी एसटी एक्ट व प्रमोशन में आरक्षण का विरोध करते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग दोहराते हुए उसका प्रस्ताव पास किया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता चाणक्य परिषद के संरक्षक पंडित कृपानिधान तिवारी व संचालन सामाजिक कार्यकर्ता संजय महिंद्रा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर एच बी सिंह रहें। आगामी 19 अगस्त को सभी राष्ट्रवादी संगठनों द्वारा कानून का स्वरुप ले चुके एस सी एस टी एक्ट के विरोध में जिले में एक बड़ा मार्च निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिसमें 10 हजार लोगों को भाग लेने की रणनीति तैयार की गई । गोष्ठी में प्रमुख रूप से धर्म सेना के संस्थापक संतोष दुबे हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडे अधिवक्ता कमलेश सिंह राम भरत पांडे सुरेंद्र दुबे द्विवेदी अवकाश प्राप्त पुलिस अधीक्षक सहदेव सिंह एवं प्रीतम सिंह सामाजिक कार्यकर्ता वेद राजपाल विनीता पांडे मनोज सिंह श्याम लाल साहू श्रवण कुमार द्विवेदी पाटेश्वरी सिं...