Skip to main content
भारत ने जस्टिस दलवीर भंडारी को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस) के जज के दूसरे कार्यकाल के लिए फिर उम्मीदवार बनाकर नामित किया  है। ज्ञात हो कि , उनका कार्यकाल अगले साल फरवरी में समाप्त होने वाला है। अगले कार्यकाल के लिए चुनाव इस साल नवंबर में होंगे।
69 वर्षीय भंडारी को अप्रैल 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद में एक साथ हुए मतदान के जरिये आइसीजे के लिए चुना गया था। हेग स्थित यह अदालत संयुक्त राष्ट्र की न्यायिक संस्था है। भारत ने भंडारी का नामांकन संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतेरस के समक्ष सोमवार को दाखिल किया। आइसीजे चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तीन जुलाई है।
अगर भंडारी चुने जाते हैं तो उनका कार्यकाल नौ साल का होगा। आइसीजे में अपने मौजूदा कार्यकाल के दौरान भंडारी काफी सक्रिय रहे। उन्होंने समुद्री विवाद, नरसंहार, परमाणु निरस्त्रीकरण और आतंकवाद के वित्तपोषण जैसे 11 मामलों में अपनी राय जाहिर की। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय से जुड़ने से पहले भंडारी भारत की विभिन्न अदालतों में 20 साल से ज्यादा समय तक कार्यरत रहे।
बताते चले दलवीर भंडारी इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज के रूप में अभी अपनी सेवाएं दे चुके है । आइसीजे में 15 जज होते हैं। इन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद में एक साथ चुनाव के जरिये चुना जाता है। इस अदालत की स्थापना 1945 में देशों के बीच विवादों के समाधान और कानूनी राय देने के लिए की गई थी।

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...