Skip to main content
सीएम योगी के बैठ स्वाति सिंह की तबीयत बिगड़ी
लखनऊ में मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने पहुंची यूपी सरकार की राज्यमंत्री स्वाति सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि बेचैनी शिकायत के बाद तुरंत मौके पर डॉक्टरों की टीम मौके पर बुलाई गई. जहां डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.

बताया जा रहा है कि वे सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ एनेक्सी में मंडी परिषद की बैठक में मौजूद थीं. फिलहाल स्वाति सिंह की सेहत पर डाॅक्टरों की टीम नजर बनाई हुई है. वैसे स्वाति सिंह मंत्री बनने से पहले भी सुर्खियों में रही हैं.

मंत्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद तुरंत डॉक्टरों की टीम सीएम दफ्तर पहुंची. जांच के बाद स्वाति सिंह को आराम की सलाह दी गई है. बता दें, कि हाल ही में स्वाति सिंह बीयर बार का उद्घाटन कर विवादों में घिरीं थी. उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे एक भंडारे में खाने के साथ-साथ सौ-सौ रुपये का नोट बांटती दिख रही थी.

स्वाति योगी सरकार में महिला और समाज कल्याण विभाग की राज्यमंत्री स्वतंत्रप्रभार हैं. स्वाति के पति और बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर अभद्र बयान दिया था, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निलंबित कर दिया था. स्वाति सिंह ने मीडिया में खुलकर अपने पति का बचाव किया था.

Comments

Popular posts from this blog

स्थानांतरण 1-निरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जघन्य अपराध इकाई से प्रभारी निरीक्षक थाना गौतमपल्ली बनाये गये। 2-निरीक्षक श्री सुजीत कुमार दुबे प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर बनाये गये। 3-एस0आई0 श्री अजय प्रकाश त्रिपाठी थानाध्यक्ष गोमतीनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ बनाये गये।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने किया कृष्णा नगर पुलिस चौकी का नागरिक अभिनंदन

मथुरा - ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के द्वारा पुलिस चौकी कृष्णा नगर मथुरा का नागरिक अभिनंदन किया गया,कल दिनांक 19 एक 2019 को आगरा निवासी जो कि अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान खरीदने के लिए बस के द्वारा मथुरा आ रहा था l मथुरा आते ही बस से उतर गया जब उसे व्यक्ति को अपने एक लाख 40 हजार नोटों से भरे थैले की याद आई तो उसे पता चलाकर उसका थैला बस में छूट गया है l बस मथुरा से निकल गई उसने अपने साथ हुई घटना चौकी कृष्णा नगर मथुरा को अवगत कराया चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना ने अपनी तत्परता दिखाते हुए बस को जीएलए यूनिवर्सिटी के पास रोकते हुए उस बस में रखे हुए थैले को अपने कब्जे में लेते हुए बरामद किया और कृष्णा नगर चौकी में उस व्यक्ति नोटों से भरा थैला सम्मानजनक वापस लौट आया l इस सराहनीय कार्य के लिए । आज दिनांक 20 ,01,2019 को ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता की टीम ने मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र पुलिस चौकी कृष्णा नगर पहुंचकर चौकी इंचार्ज सुंदर सिंह कसाना के साथ योगेंद्र कुमार दिनेश भाटी पुष्पेंद्र सिंह विजेंद्र सिंह खूबी राम रामेश्वर पुलिस कर्मियों का प्रशस्ति पत्र क...